एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान (KRK) फिल्मी इंडस्ट्री के स्टार्स, फिल्म रिव्यू और राजनीति, नेता और पत्रकारों को लेकर अपनी बात रखते रहते हैं. उनके ट्वीट काफी तेजी से वायरल भी होते हैं और यूजर्स उनके ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर करते हैं. केआरके अक्सर ही फिल्मों को लेकर अपने प्रडिक्शन पहले ही दे देते हैं. केआरके ये पहले ही बता देते हैं कि कौन से फिल्म हिट रहेगी और कौन सी फिल्म फ्लॉप साबित होगी.