साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने जबरदस्त अभिनय के अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अक्सर ही अपनी शूटिंग के लिए बाहर आती जाती हैं, जिसके चलते वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोट होती रहती हैं, जिनकी फोटो-वीडियो पर तेजी से वायरल होती हैं. वहीं हाल में पूजा हेगड़े के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बुरा व्यवहार हुआ है, जिसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने ट्वीट कर बताया कि 'इंडिगो स्टाफ मेंबर द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है'.