scriptबिग बॉस के लिए सलमान को मिल सकते हैं 10 करोड़ ! | Salman may get Rs 10 crores to host Bigg Boss-9 | Patrika News
बॉलीवुड

बिग बॉस के लिए सलमान को मिल सकते हैं 10 करोड़ !

आठवें सीजन में सलमान
ने खुद को इस शो से अलग कर लिया था, जिसके बाद फराह खान उनकी जगह नकार आई थीं

Aug 27, 2015 / 05:20 pm

जमील खान

Salman Khan

Salman Khan

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान रियलिटी शो “बिग बॉस” सीजन 9 को होस्ट करने के लिए 10 करोड़ रूपए ले सकते हैं। कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 के शुरू होने की चर्चा है। चर्चा है कि इस सीकान की मेजबानी हर बार की तरह सल्लू ही करेंगे।

सलमान बिग बॉस के लगातार पांच सीजन की मेजबानी कर चुके हैं। आठवें सीजन में सलमान ने खुद को इस शो से अलग कर लिया था, जिसके बाद फराह खान उनकी जगह नकार आई थीं। लगभग तीन महीने तक चलने वाले बिग बॉस के प्रत्येक शो के लिए सलमान को 9 से 10 करोड़ रूपए दिए जाएंगे।

पिछली बार सलमान शो को बीच में ही छोड़कर चले गए थे जिसके बाद शो की टीआरपी काफी घट गई थी। इस बार ऎसा ना हो इसके लिए सलमान को उनके मनमुताबिक पैसा दिया जा रहा है। पिछले सीजन में सलमान को प्रति शो 5 से 6 करोड़ रूपए दिए गए थे।

बताया जा रहा है कि शो सितंबर के बीच में शुरू होगा। सलमान से पहले इस शो को होस्ट करने के लिए अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन सलमान की लोकप्रियता को देखते हुए सलमान को ही शो होस्ट करने के लिए फाइनल किया गया है।

Home / Entertainment / Bollywood / बिग बॉस के लिए सलमान को मिल सकते हैं 10 करोड़ !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो