1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड को त्याग धर्म को अपना चुकीं Sana Khan पर लग चुका है किडनैपिंग के आरोप, इसलिए हुईं थीं गिरफ्तार! जानें क्या था पूरा माजरा?

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म में नजर आ चुकीं सना खान (Sana Khan) ने इंडस्ट्री को त्याग दिया और धर्म को अपना लिया है। सना आज एक धर्म से जुड़ी इन्फ्लुएंसर के तौर पर जानी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सना पर किडनैपिंग के आरोप लग चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 21 Aug 2022, 10:04 AM IST

Sana Khan हो चुकी हैं किडनैपिंग के आरोप में गिरफ्तार

Sana Khan हो चुकी हैं किडनैपिंग के आरोप में गिरफ्तार

ग्लैमर की दुनिया और बॉलीवुड को अलविदा कह कर धर्म को अपने और अपना पूरा जीवन समर्पित करने वालीं एक्स-एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भले ही वो इंडस्ट्री की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच धर्म से जुड़ी इन्फ्लुएंसर के तौर पर जानी जाती हैं। वो अक्सर ही लोगों के साथ धर्म से जुड़ी बातें साझा करती हैं। सना खान अब अक्सर ही हिजाब में नजर आती हैं, लेकिन उन्होंने जब इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया था, तब उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया था। सना का करियर उस समय ठीक-ठाक चल रहा था।

वो सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'जय हो' में एक मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘वजह तुम हो’ में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है और वो 'बिग बॉस 4' की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। सना ने साल 2020 में खुद से 4 साल बड़े मुफ्ती अनस (Mufti Anas) से शादी कर ली। ये दूसरी बार था जब उन्होंने अपनी अचानक शादी की खबरों से सभी को चौंका दिया था। उस वक्त सना ने कहा था कि ‘वो मानवता की सेवा करना और खुदा के आदेशों का पालन करना चाहती हैं’।

यह भी पढ़ें: बधाई! कपूर खानदान में आया नया नन्हा मेहमान, Sonam Kapoor ने दिया बेटे को जन्म; परिवार और फैंस में दिखी खुशी की लहर


फिलहाल, सना अपने पति के साथ एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन और करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उनको काफी ट्रोल किया गया। उनकी बोल्ड और ग्लैमर्स फोटो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया। इसके बाद अनस के साथ शादी करने के बाद भी सना को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उनको ट्रोल करने का सिलसिला आज भी जारी है। वो जब भी धर्म से जुड़ी या अपनी जिंदगी से जुड़ी कोई बात साझा करती हैं, तो उनको ट्रोल जरूर किया जाता है।


इसके अलावा सना खान पर अपहरण जैसे आरोप भी लगे। दरअसल, ‘बिग बॉस सीजन 6’ की सेकेंड रनर अप रह चुकीं सना पर साल 2013 में एक 15 साल की एक लड़की के अपहरण का आरोप लग चुका है। खबरों की माने तो लड़की ने सना के कजिन से शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया। इतना ही नहीं सना खान अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड इस्माइल खान के साथ एक मीडिया सलाहकार को कथित रूप से धमकाने और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार भी हुई थीं। बता दें कि अनस के साथ शादी करने से पहले उनका नाम कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ जुड़ चुका है।


बताया जाता है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिससे एक्ट्रेस को काफी झटका लगा, जिसके बाद वो धर्म की रहा पर निकल पड़ीं। बताया जाता है कि सना ने अपने इस्लाम के लिए अपना करियर छोड़ने के पीछे बड़ी अजीबो-गरीब वजह बताई थी। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि 'रात को डरावने सपने आते थे। उन्हें लगता था कि वो जलती हुई कब्र में हैं। इसे वो ऊपर वाले का इशारा मानती हैं। इसी वजह से वो अपना सबकुछ छोड़कर धर्म के रास्ते पर चल पड़ीं'।

यह भी पढ़ें: जब Sushant Singh Rajput ने Karan Johar को लगाया था गले, ऐसा था निर्माता का रिएक्शन