1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बधाई! कपूर खानदान में आया नया नन्हा मेहमान, Sonam Kapoor ने दिया बेटे को जन्म; परिवार और फैंस में दिखी खुशी की लहर

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। शनिवार 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। खुद एक्ट्रेस ने मां बनने की खुश खबरी अपने सभी फैंस के साथ साझा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Aug 2022, 5:20 PM IST

Sonam Kapoor ने दिया बेटे को जन्म

Sonam Kapoor ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बन चुकी हैं और उन्होंने ये खुश खबरी खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की है, जिसके बाद सभी सेलेब्स से लकरे उनके तमाम फैंस उनकी खूब सारी बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर ने आज यानी 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कपूर खानदान में इस समय खुशी की लहर दौर गई है। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस मे लिखा है कि '20.8.2022 को हमने एक खूबसूरत से बेटे का दिल से स्वागत किया है। उन सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार का धन्यवाद, जिन्होंने इस पूरे सफर में हमारा साथ दिया'।

साझा किए गए इस पोस्ट में आगे लिखा कि 'ये सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल चुकी है। सोनम और आनंद'। इस खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोनम को बधाई दी है और अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के लिए एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें सोनम और उनके पति आनंद आहूजा की और से साझा किया हुआ पोस्ट शेयर किया गया है। साथ ही नीतू ने सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनकी मां सुनीता कपूर को भी बधाई दी है। साथ ही फैंस अब उनके बच्चे की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:जब Sushant Singh Rajput ने Karan Johar को लगाया था गले, ऐसा था निर्माता का रिएक्शन


इस खुशखबरी के सामने आने के बाद सोनम-आनंद और पूरे कपूर परिवार को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, सोनम और आनंद के परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ है. बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों की शादी को मुंबई में खूब धूमधाम से की गई थी। इनकी शादी और सभी फंक्शन्स में लगभग पूरे बॉलीवुड को देखा गया था। लगभग शादी के 3 साल बाद सोनम ने अपने पहले बच्चे के आने की खबर सुनाई थी।

यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor ने सोशल मीडिया पर शेयर की बोल्ड फोटो, यूजर्स Urfi Javed से करने लगे कंपेयर