25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली पत्नी संग संजय दत्त की शादी की तस्वीर आई सामने, इस गंभीर बीमारी से हुई थी मौत

सोशल मीडिया पर एक्टर संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जानिए कैसा था दोनों के बीच का रिश्ता।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 7 Jun 2021, 3:22 PM IST

Sanjay Dutt And Richa Sharma Wedding Unseen Pics Goes Viral

Sanjay Dutt And Richa Sharma Wedding Unseen Pics Goes Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है। संजय दत्त दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में नाम कमाया है। फिल्म रॉकी से रातोंरात वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गए थे। उनकी विवादित पर्सनल लाइफ की वजह से भी संजय दत्त अक्सर लाइम लाइट में रहे हैं। वहीं संजय दत्त के खूब अफेयर्स भी रहे।

ऋचा शर्मा करती थीं संजय दत्त को पसंद

बेशक ही संजय दत्त के कई अफेयर्स रहे हों, लेकिन उनका दिल एक्ट्रेस ऋचा शर्मा पर आया था। उनकी पहली मुलाकात एक फिल्म के मुहूर्त के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि ऋचा संजय दत्त को पहले से ही पसंद करती थीं। दोनों के बीच एक नए रिश्ते की शुरूआत हुई। कुछ समय बाद ऋचा शर्मा ने अपने माता-पिता को संजय से शादी करने के लिए मनाया और फिर साल 1987 में संजय दत्त और ऋचा शर्मा ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- संजय दत्त ने की तीन शादीयां, तीसरी को दिखाया 'संजू' में, बेटी त्रिशाला का नहीं एक भी सीन

शादी के रिसेप्शन में लग रहे थे दोनों बेहद खूबसूरत

हाल ही में संजय दत्त और ऋचा शर्मा की शादी के रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें संजय काफी हैंडसम लग रहे हैं। संजय दत्त काला सूट, सफेद शर्ट और मैंचिंग बो टाई पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं ऋचा पिंक साड़ी और गोल्ड ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फोटो में स नवविवाहित, संजय और ऋचा को संजय के पिता और अनुभवी अभिनेता, सुनील दत्त के साथ पोज़ देते देखा जा सकता है, जो काफी खुश लग रहे थे।

ब्रेन ट्यूमर से हो गई थीं ऋचा शर्मा ग्रस्त

संजय दत्त और ऋचा शर्मा की शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल तरीके से चल रही थी। ऋचा ने बेटी त्रिशाला दत्त को जन्म दिया, लेकिन संजय दत्त के परिवार को किसी की नज़र लग गई। ऋचा शर्मा ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त हो गई थी। जिसके इलाज के लिए वह अमेरिका चली थीं। इस संजय दत्त माधुरी दीक्षित के लिंकअप की खबरें ऋचा तक पहुंच गई। इस खबर को सुनते ही ऋचा ने फैसला लिया कि वो अपनी बेटी संग वापस मुंबई चली जाएंगी, लेकिन तब तक उनकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त की अस्पताल से सामने आई तस्वीर, कमजोर और बदले लुक में देख फैंस हुए हैरान

संजय दत्त ने दी थी सफाई

ऋचा ने 10 दिसंबर 1996 को न्यूयॉर्क में अपने माता-पिता के घर पर आखिरी सांस ली थी। बताया जाता है कि ऋचा की बीमारी की वजह से संजय दत्त ने उनसे तलाक ले लिया था। 1993 में संजय ने एक इंटरव्यू में कहा थ “ये आरोप झूठे हैं। मैं उस तरह का आदमी नहीं हूं, जो अपनी पत्नी के बाल झड़ जाने पर उसे प्यार करना बंद कर दे। ये आरोप मेरी प्रतिक्रिया जानने के लिए लगाए गए हैं। मैंने ऋचा को जिस तरह का प्रोत्साहन दिया है, वह मुझे नहीं लगता कि किसी और ने दिया है।”