आपको बता दें कि संजय दत्त को हाल ही आई उनकी फिल्म 'सड़क 2' के दौरान ही इस बात का पता चला कि उन्हें लंग कैंसर हैं। जो कि चौथे स्टेज पर पहुंच चुका है। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो चुकी है। वह अपना इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका और सिंगापुर जाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने परमिशन भी मांगी है। फिलहाल, मुंबई में चल रही उनकी कीमोथेरेपी के रिजल्ट पॉजिटिव आने की खबर सामने आई है। इस बीच अभिनेता के पास के कई फिल्में है। जिनमें भुज, शमशेरा, तोरबाज आदि जैसी बड़ी फिल्में शामिल है।