संजय दत्त ने कहा, 'मैं बहुत शर्मीला था, खासकर लड़कियों के साथ। इसलिए मैंने कूल दिखना शुरू कर दिया। आप यह करते हो (ड्रग्स लेते हो) और फिर आप महिलाओं के सामने एक कूल बंदे बन जाते हो। आप उनसे बात करने लगते हो। संजय दत्त ने आगे कहा 'अपनी जिंदगी के 10 साल में अपने कमरे में ही रहता था, या बाथरूम में। शूटिंग में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन यही जीवन है, और इस तरह सब कुछ बदल गया। जब मैं रीहैब सेंटर से वापस आया तो लोग मुझे 'चरसी' बुलाते थे। मैं सोचता था कि गलत है ये। सड़क पर चल रहे लोग मुझे ऐसा बोल रहे हैं। कुछ करना पड़ेगा। तब मैंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया। फिर मैं 'चरसी' से एक ऐसा शख्स बन गया जिसे देख लोग बोलते कि वाह, क्या स्वैग है, क्या बॉडी है।' आपको बता दें संजय दत्त की फिल्म KGF2 का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में गुरुवार को रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी KGF चैप्टर 1 की कहानी को ही आगे बढ़ाती है।