भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रवि किशन आज बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान रखते हैं| रवि किशन ने अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी से अभिनय की दुनिया में खूब नाम कमाया है और इसके साथ-साथ गजब की दौलत और शोहरत भी हासिल की है| लेकिन, आज रवि किशन ने अपनी जिंदगी में जो मुकाम हासिल किया है, उसे पाना कभी भी इनके लिए इतना आसान नहीं था और ऐसे में उन्हें स्थित स्तर तक पहुंचने के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरी दिनों से गुजारना पड़ा है। रवि किशन का जन्म मुंबई में ही हुआ था, लेकिन उनके पिता का बिजनेस बंद हो गया जिस वजह से उन्हें वापस अपने गांव जौनपुर जाना पड़ा। उस दौरान वो कच्चे घर में रहे और उनके पिता किसानी करते थे। रवि किशन शुरू से ही फिल्मों के शौकिन थे और अक्सर अमिताभ की फिल्में देखते थे। ऐसे में उन्हें एक्टिंग का शौक था और इसी वजह से उन्होंने रामलीला में सीता का किरदार तक निभाया।