रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी पर्सनैलिटी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, लेकिन इसके बावजूद इनके बीच की ट्यूनिंग इतनी जबरदस्त है कि लोग भी इन्हें देख हैरान रह जाते हैं। एकदम जुदा व्यक्तित्व होने पर भी इनकी आपसी समझ और प्यार रिश्ते को बीतते समय के साथ और ज्यादा मजबूत बनाते जा रहे हैं। साल 2012 में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के प्यार में पड़ गई थीं। जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' बन रही थी। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद यानी साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी को लिए 3 साल पूरे हो गए हैं।