scriptब्वॅायफ्रेंड की मौत के बाद टूट गई त्रिशाला, ऐसी हालत में भी बेटी के पास नहीं गए संजय, क्या कर रहे नजरअंदाज? | sanjay dutt will not go america to console daugter boyfriend death | Patrika News
बॉलीवुड

ब्वॅायफ्रेंड की मौत के बाद टूट गई त्रिशाला, ऐसी हालत में भी बेटी के पास नहीं गए संजय, क्या कर रहे नजरअंदाज?

खबर है कि इस दुख की घड़ी में बेटी त्रिशाला को हिम्मत देने संजय दत्त अमेरिका (US) नहीं जाएंगे।

मुंबईJul 11, 2019 / 03:25 pm

Riya Jain

sanjay dutt and her daughter trishala

sanjay dutt and her daughter trishala

पिछले दिनों खबरें थी कि संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) की बेटी त्रिशाला दत्त ( trishala ) के बॉयफ्रेंड का निधन हो गया। इसके बाद से त्रिशाला काफी दुखी हैं। त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। ऐसे में संजय दत्त को उनके पास होना चाहिए। लेकिन अब खबर है कि इस दुख की घड़ी में बेटी त्रिशाला को हिम्मत देने संजय दत्त अमेरिका (US) नहीं जाएंगे।

 

sanjay-dutt-will-not-go-america-to-console-daugter-boyfriend-death

जी हां, डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक संजय के एक करीबी शख्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब से त्रिशाला का जन्म हुआ है, उसे नजरअंदाज ही किया गया है। संजय ने तो बेटी को पूरी तरह से इग्नोर किया है। एक बच्ची जिसकी मां उसके पैदा होने के बाद चल बसी, उसके लिए अपने आसपास पिता का ना होना दुखद बात है।

sanjay-dutt-daugter-trishala

त्रिशाला के लिए यही रिएलिटी है। संजय दत्त के लिए तीसरी पत्नी मान्यता दत्त और दो बच्चे ही परिवार हैं। त्रिशाला, एक्टर के लिए उनके अतीत का हिस्सा है।’

 

sanjay-dutt-daugter-trishala-photos

बता दें त्रिशाला, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा दत्ता की संतान है। शादी के कुछ सालों बाद संजय और ऋचा अलग हो गए थे। इसके बाद ऋचा अपने पैरेंट्स के साथ रहने अमेरिका चली गई थीं। बाद में ऋचा की कैंसर से मौत हो गई थी।

Home / Entertainment / Bollywood / ब्वॅायफ्रेंड की मौत के बाद टूट गई त्रिशाला, ऐसी हालत में भी बेटी के पास नहीं गए संजय, क्या कर रहे नजरअंदाज?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो