1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shilpa Shetty हुईं रणवीर सिंह के स्टाइल से इम्प्रेस, एक्टर के गाने पर किया डांस

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने Ranveer Singh के 'ततड़-ततड़' गाने पर धमाकेदार डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर शेयर किया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 11 Nov 2021, 10:27 PM IST

shilpa.jpg

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी अब इंटरनेट सेंसेशन बनती जा रही हैं। शिल्पा अक्सर ही सुपर इंटरेस्टिंग पोस्ट शेयर करके फैंस को इंप्रेस करती हैं। खास बात यह है कि शिल्पा के पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और खूब धूम मचाते हैं। अब एक बार फिर शिल्पा के नए पोस्ट ने फैंस को उनके साथ झूमने पर मजबूर कर दिया है। नए वीडियो में शिल्पा शेट्टी रणवीर सिंह के ततड़-ततड़ गाने का हुक स्टेप एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं।

रणवीर के गाने पर शिल्पा का धमाकेदार डांस

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया रील वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी फन मूड में रणवीर सिंह की रामलीला फिल्म के सुपरहिट गाने ततड़-ततड़ के हुक स्टेप को मजे से करते हुए नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि शिल्पा वीडियो में अपना अंडरकट बज हेयर कट भी फ्लॉन्ट कर रही हैं, जो कुछ दिन पहले उन्होंने लिया था। वीडियो में शिल्पा के नॉटी एक्सप्रेशंस देखकर फैंस को काफी मजा आ रहा है और फैंस भी उनके साथ झूमने पर मजबूर हो रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

डांस करने के मूड में शिल्पा

शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो डांस करने के मूड में थीं, इसलिए उन्होंने रणवीर सिंह से इंस्पिरेशन ली. शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- आज कुछ समय बाद मूड डांस करने का हुआ, तभी तो मैं रणवीर सिंह के स्टाइल से इनफ्लुएंस हुई।

शिल्पा के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

शिल्पा का मजेदार वीडियो सामाने आते ही सोशल मीडिया वायरल हो गया। कुछ ही घंटों के अंदर हजारों लोग शिल्पा के वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी की बाढ़ आ गई हैं। फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और एक्ट्रेस के वीडियो को एन्जॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए आखिर क्यों माना जाता है अक्षय कुमार बेटे को राजेश खन्ना के बराबर

बताते चले कि कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी के इस नए हेयर स्टाइल ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। ऐसा करने के पीछे वजह उनके पति थे। बताया गया था कि अभिनेत्री ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति को पोनोग्राफी मामले में जमानत मिल जाएगी, तो वे अपना सिर मुंडवाएंगी। ऐसे में पति राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी ये मन्नत पूरी की।

हाल ही में वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक मंदिर के बाहर स्पॉट हुईं थीं। पोनोग्राफी मामले में जेल से रिहा होने के बाद यह उनके पति का फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस था।

ये भी पढ़ें-हेमा मालिनी से अमिताभ बच्चन तक, मौत को छूकर वापस लौट चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे