scriptनीरजा भनौत अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होंगी सोनम | Sonam Kapoor to attend the Neerja Bhanot Bravery awards | Patrika News
बॉलीवुड

नीरजा भनौत अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होंगी सोनम

सोनम के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर, डायरेक्टर राम माधवानी
13 जनवरी को चंडीगढ़ जाएंगे, जहां वो हर साल दिए जाने वाले नीरजा भनौटत
ब्रेवरी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होंगे

Jan 12, 2016 / 03:40 pm

dilip chaturvedi

sonam kapoor

sonam kapoor

मुंबई। नीरजा भनौत के साहसिक जीवन को रुपहले पर्दे पर उतारा जा रहा है। 19 फरवरी से फिल्म नीरजा रिलीज होगी। नीरजा का किरदार सोनम कपूर ने निभाया है। खबर है कि सोनम के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर, डायरेक्टर राम माधवानी 13 जनवरी को चंडीगढ़ जाएंगे, जहां वो हर साल दिए जाने वाले नीरजा भनौटत ब्रेवरी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होंगे।

 नीरजा भनौत अवॉर्ड हर साल उस महिला को दिया जाता है, जो सामाजिक अन्याय का सामना धैर्य और एकाग्रता से करती है। साथ ही अन्य महिलाओं को भी उनका सामना करने के लिए प्रेरित करती है। यह अवॉर्ड द नीरजा भनौत पैन एम ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से दिया जाता है। इसमें सम्मान के साथ 1.5 लाख रुपए और ट्रॉफी दी जाती है।

1990 से यह अवॉर्ड सीनियर फ्लाइट पर्सन नीरजा भनौत के सम्मान में दिया जाता है, जिन्होंने 1986 में अपनी जान देकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई थी। कुछ हथियारबंद आतंकियों पैन एम 73 प्लेन को करांची से किडनैप कर लिया था।

 फ्लाइट के क्रू मेम्बर्स और पायलेट प्लेन छोड़कर भाग गए थे। ऐसे में नीरजा ने ही अपनी सूझबूझ और साहस से लोगों की जान बचाई थी।

Home / Entertainment / Bollywood / नीरजा भनौत अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होंगी सोनम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो