scriptसेक्युलर नेताओं पर सोनू निगम का तंज, ‘आप दुख मत मनाइए, वीडियो वायरल | Sonu Nigam attacks secular Indians after Pulwama tragedy | Patrika News
बॉलीवुड

सेक्युलर नेताओं पर सोनू निगम का तंज, ‘आप दुख मत मनाइए, वीडियो वायरल

सोनू निगम ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘सुना है आप लोग बवाल मचा रहे हैं क्योंकि हमारे देश की सीआरपीएफ के….

Feb 16, 2019 / 05:41 pm

Shaitan Prajapat

Sonu Nigam

Sonu Nigam

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस हमले में 40 भारतीय जवानों को खोने के बाद जहां हर आम नागरिक इस शहादत के बदले की मांग कर रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी Pulwama Terror Attack की निंदा की है। इसी बीच sonu nigam ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए बड़ा बयान दिया है। सिंगर सोनू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Sonu Nigam

सोनू निगम ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘सुना है आप लोग बवाल मचा रहे हैं क्योंकि हमारे देश की सीआरपीएफ के कुछ जवान, कुछ 44 लोग या 440 लोग मारे गए हैं। सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर आप क्यों अफसोस कर रहे हैं, आप क्यों दुखी हो रहे हैं? आप तो भारत तेरे टुकड़े होंगे… और अफजल हम शर्मिंदा हैं…जैसे नारे फिर से लगाइए। इसमें दुख मनाने वाली क्या बात है?’

Home / Entertainment / Bollywood / सेक्युलर नेताओं पर सोनू निगम का तंज, ‘आप दुख मत मनाइए, वीडियो वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो