scriptभारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड के लिए सोनू ने गाया ‘सब रब दे बंदे…’ | sonu nigam lends his voice to indias 1st transgender band 6 pack | Patrika News
बॉलीवुड

भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड के लिए सोनू ने गाया ‘सब रब दे बंदे…’

सोनू के गाए गाने ‘सब रब दे बंदे’ को यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, इस एलबम में कुल छह गाने हैं

sonu nigam

sonu nigam

नई दिल्ली। जाने-माने सिंगर सोनू निगम ने ट्रांसजेंडर बैंड ‘6 पैक’ के एक गाने के लिए अपनी आवाज दी है, जो काफी पॉपुलर हो रहा है। सोनू ने कहा कि अब भारत में भी ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति लोगों की सोच बदल रही है। आपको बता दें कि सोनू के गाए गाने ‘सब रब दे बंदे’ को यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस एलबम में कुल छह गाने हैं।

सोनू ने बताया कि लोग इस एल्बम के गानों को पसंद कर रहे हैं, जिससे ये साबित होता है कि भारत के लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं। अभी तक किसी ने इस गाने का विरोध नहीं किया है। सभी लोग चाहते हैं कि ट्रांसजेंडरर्स के साथ अच्छा बर्ताव किया जाए।


जब 6 पैक बैंड ने अपना पहला गाना ‘हम हैं हैप्पी’ लॉन्च किया था तब सोनू निगम ने उन्हें पूरे सहयोग दिया था। एल्बम का दूसरा गाना ‘सब रब दे बंदे’ सोनू ने गाया है। ये गाना ज्यादा गंभीर है जो इस समाज से हो रहे भेदभाव के बारे में है।

6 पैक बैंड बनाने की योजना यशराज फिल्म्स के आशीष पाटिल और म्यूजिक कम्पोजर शमीर टंडन की थी। इन दोनों ने काफी जद्दोजहद के बाद 6 ट्रांसजेंडर गायक ढूंढ़ निकाले। इस बैंड को यशराज फिल्म्स की यूथ विंग वाई फिल्म्स ने ब्रुक बॉन्ड रेड लेबल के साथ मिलकर लॉन्च किया है।

Home / Entertainment / Bollywood / भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड के लिए सोनू ने गाया ‘सब रब दे बंदे…’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो