8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी को मनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने भेज दिया था फूलों से भरा ट्रक, फिर हुआ ये !

श्रीदेवी और अमिताभ की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर सुपरहिट साबित हुआ करती थीं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब श्रीदेवी ने अमिताभ के साथ बॉलीवुड में काम करने से कर दिया था इंकार..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 2 Jul 2021, 12:18 PM IST

Sridevi refused work with amitabh bachchan

Sridevi refused work with amitabh bachchan

नई दिल्ली। श्रीदेवी, बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक रही थीं। उनकी हर एक फिल्में सुपरहिट साबित होन के चलते उन्हें First female Superstar का दर्जा मिला था। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी (Sridevi) का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। इनके साथ काम करने के लिए बड़े से बड़ा एक्टर लाइन पर खड़े रहने को तैयार रहता था। थेजिसमें बॉलीवुड के बिग बी का नाम भी इसमें शामिल था लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब श्रीदेवी ने इस स्टार के साथ काम करने से भी इंकार कर दिया था। और बिग बी अमिताभ बच्चन ने उन्हें मनाने के लिए फूलों से भरा ट्रक भेज दिया था

Read More:- मरने से पहले राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से जताई थी अंतिम इच्छा कहा था- सुपरस्टार की तरह करना विदा, राजा मौत के बाद भी राजा ही होता है

दरअसल ये किस्सा उस दौरान का है जब श्रीदेवी की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट साबित हो रही थी। और उन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म चांदनी भी थी। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में चांदनी के नाम से ही पहचाना जाने लगा। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना भले ही लीड रोल में थे लेकिन श्रीदेवी ने सारी लाइमलाइट खुद लूट ली थी। इस फिल्म से उन्हें इतनी पॉपुलर्टी मिली थी कि श्रीदेवी को लोग 'लेडी अमिताभ' तक कहने लगे थे। लेकिन सके बाद भी श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए इंकार कर दिया था।

जब मुकुल आनंद के द्वारा निर्देशित फिल्म 'खुदा गवाह' की स्क्रिप्ट अमिताभ बच्चन को सुनाई थी तब अमित जी ने इस फिल्म में फीमेल एक्ट्रेस के लिए श्रीदेवी को कास्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन श्रीदेवी इसके लिए तैयार नही थी। तब बिग बी ने श्रीदेवी को मनाने के लिए फूलों से लदा एक ट्रक भेज दिया था। ये सारे फूल गुलाब के थे। जो अमिताभ ने उन्हें सेट पर भिजवाए थे।

Read More:- Sonam ने Aishwarya को कहा-आंटी तो कभी Shaidने kereena को 'भैंस', जब बॉलीवुड सेलेब्स के बयानों से मचा बवाल

उस वक़्त श्रीदेवी एक फिल्म के गाने की शूटिंग पर व्यस्त थीं। और शूट के वक्त ही अमिताभ का भेजा हुआ फूलों से भरा ट्रक श्रीदेवी के पास पहुंचा और ट्रक के सारे फूल श्रीदेवी के ऊपर बरसा दिए गए। इस दिलचस्प तरीके से श्रीदेवी के मन को मोह लिया था और उन्होंने खुदा गवाह में अमिताभ के साथ काम करने के लिए हामी भर दी। और इस फिल्म उन्होंने डबल रोल प्ले करने की शर्त रख दी थी। करेंगी। अमिताभ के सामने पहली बार किसी हीरोइन ने डबल रोल करने की मांग की थी। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने इस शर्त को माना था और बड़े परदे पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।