डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज सुशांत की फिल्म ने दुनियाभर में लोगों का दिल जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10/10 की रेटिंग के साथ दिल बेचारा को एक दिन में 95 मिलियन लोगों ने देख डाला था। ऐसे में जब 15 अक्टूबर से कई मल्टीप्लैक्स और सिंगल स्क्रीन खुलने जा रहे हैं तो इस फिल्म को एक बार फिर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। दिल बेचारा के अलावा 'इंदु की जवानी' और 'टेनेट' जैसी फिल्में भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती हैं। सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई में उनके फैंस का प्यार बखूबी देखने को मिला। इसके अलावा उनके निधन के बाद बॉलीवुड को लेकर लोगों का गुस्सा भी खूब फूटा।