नई दिल्ली | बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मच-अवेटेड फिल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर (Laxmmi Bomb trailer) रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। कुछ ही घंटों में इसे 3 मीलियन से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) होगी जिसमें अक्षय कुमार पहली बार एक किन्नर के रोल में नजर आएंगे। वहीं लक्ष्मी बम के ट्रेलर रिलीज होने से पहले कई लोग इसका बहिष्कार कर रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लोगों का गुस्सा इंडस्ट्री के उन सभी लोगों पर है जिन्होंने आगे आकर कुछ भी नहीं बोला। सड़क 2 और खाली पीली ट्रेलर का अंजाम सभी पहले ही देख चुके हैं शायद इसीलिए लक्ष्मी बम ट्रेलर में लाइक-डिस्लाइक (Like and Dislike) हाइड कर दिया गया है।