
विवेक अग्निहोत्री ने दिया लोकतंत्र पर बयान (Photo Source- vivekagnihotri)
Vivek Agnihotri on democracy and protest: अपनी सुपरहिट और बेबाक फिल्मों के लिए मशहूर नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने देश में चल रहे छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों पर खुलकर अपना समर्थन जताया है। हाल ही में नीम करोली बाबा पर आधारित एक फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के बाद सड़कों पर उतरे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा बताया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर मीडिया से बात की। जब पत्रकारों ने उनसे देश में चल रहे छात्र आंदोलन के बारे में सवाल पूछा, तो पहले वह चुप रहे, फिर उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और लोकतंत्र में ऐसी चीजें होना सामान्य बात है। पिछले 70 सालों में देश के भीतर हजारों प्रदर्शन हुए हैं और वह आगे भी होते रहेंगे। असल में ऐसे प्रदर्शन होने ही चाहिए और इनमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र में जनता को अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है।"
विवेक अग्निहोत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश भर के छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। हैं। खासकर नीट (NEET) पेपर लीक की घटनाओं के बाद से ही युवाओं और छात्र संगठनों में सरकार व परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।
हिंदी सिनेमा में 20 साल से एक्टिव विवेक अग्निहोत्री ने साल 2005 में फिल्म 'चॉकलेट' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'धन धना धन गोल', 'हेट स्टोरी' और 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी चर्चित फिल्में बनाईं। साल 2022 में आई उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद उन्होंने कोरोना काल में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर 'द वैक्सीन वॉर' बनाई। अपनी पत्नी औक मशहूर अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ मिलकर काम करने वाले विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं।
Updated on:
07 Aug 2026 12:43 pm
Published on:
07 Aug 2026 12:28 pm
