जान ने बताया कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तभी उनके माता-पिता ने अलग होने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा कि माता-पिता के तलाक होने के बाद जब उनका जन्म हुआ तब से वो अपनी मां के साथ ही रह रहे हैं। जान ये सब सभी बैठे कंटेस्टेंट सारा गुरपाल सिंह, जैस्मिन भसीन और बाकी लोगों को बता रहे थे। जान ने अपनी मां को सबकुछ बताते हुए कहा कि मुझे बिग बॉस के घर में आने को लेकर उनकी चिंता हो रही थी। मां का ध्यान कौन रखेगा। वहीं उन्होंने अपने पिता कुमार सानू पर गर्व करते हुए बताया कि उनके साथ नाम जुड़ने पर वो बेहद खुश होते हैं।