3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

Rupali Ganguly Personality Rights: 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने AI डीपफेक तस्वीरों और मॉर्फ वीडियो के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जाने कब होगी सुनवाईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:10 PM IST

Rupali Ganguly

बिना इजाजत नाम और तस्वीरों के इस्तेमाल पर भड़कीं रूपाली गांगुली (सोर्स:x-@lawmic_in/IMDb)

Rupali Ganguly Bombay High Court: टीवी शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपनी तस्वीरों और वीडियो के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है। अभिनेत्री ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांगी है। उनका आरोप है कि कुछ वेबसाइट और व्यावसायिक संस्थान बिना अनुमति उनकी तस्वीरों और वीडियो का यूज कर रहे हैं। इनमें एडल्ट कंटेंट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं, जहां उनकी AI से तैयार डीपफेक तस्वीरों और मॉर्फ किए गए वीडियो के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

'लाइव लॉ' के मुताबिक, रूपाली गांगुली ने कोर्ट से ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने का निर्देश देने की मांग की है। अभिनेत्री का कहना है कि उनकी पहचान से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो का ऑनलाइन ही नहीं, ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है।

नाम और फोटोज के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक की मांग

रूपाली ने अपनी वकील सना खान के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने अपने नाम, तस्वीरों और उनसे मिलती-जुलती छवियों के बिना अनुमति डिजिटल इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी है।

बता दें, याचिका में ऑनलाइन और ऑफलाइन बुटीक, सेलिब्रिटी बुकिंग एजेंसियों, आर्टिस्ट मैनेजमेंट फर्म और ऑनलाइन पोर्टल पर उनकी तस्वीरों और वीडियो के कथित इस्तेमाल का भी जिक्र है। एक्ट्रेस ने अपनी पहचान के आगे दुरुपयोग को रोकने और आपत्तिजनक सामग्री हटवाने के लिए कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील की है। इस मामले की सुनवाई 4 नवंबर को जस्टिस माधव जामदार के सामने होगी।

'अनुपमा' से मिली घर-घर में पहचान

रूपाली गांगुली फिल्म निर्माता अनिल गांगुली की बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'साहब' से की थी। इसके बाद वह 'संजीवनी' जैसे टीवी शो में नजर आईं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में मोनिशा के किरदार से मिली।

परिवार पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से कुछ समय दूर रहने के बाद रूपाली ने साल 2020 में टीवी शो 'अनुपमा' से वापसी की। इस शो में उन्होंने एक ऐसी गृहिणी का किरदार निभाया, जो परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पहचान और अहमियत को दोबारा समझने की कोशिश करती है। शो की सफलता के साथ रूपाली एक बार फिर टेलीविजन के चर्चित चेहरों में शामिल हो गईं।