बॉलीवुड

स्वरा भास्कर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! इस सीट से कांग्रेस का हाथ थामेंगी एक्ट्रेस?

Swara Bhasker: एक्ट्रेस स्वरा भासकर को कांग्रेस की तरफ से टिकट मिल सकता है। वह इस बड़ी सीट से लोकसभा चुनाव में खड़ी हो सकती हैं।

Mar 23, 2024 / 07:57 am

Priyanka Dagar

स्वरा भास्कर को कांग्रेस इस बड़ी सीट से दे सकती है टिकट

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द राजनीति में कदम रख सकती हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस टिकट देकर लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की एक सीट से खड़ा कर सकती हैं। उन्हें राहुल गांधी के साथ भी देखा गया था और कांग्रेस उन्हें महाराष्ट्र से ही चुनावी मैदान में उतारने का विचार कर रही है।
स्वरा भास्कर के नाम पर सामने आ रहा है कि वह दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से सीधे संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस को कांग्रेस मुंबई के उत्तर-मध्य (ब्रांद्रा) सीट से टिकट दे सकती है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने स्वरा भास्कर का नाम आगे किया है। एक्ट्रेस हमेशा से ही बीजेपी के खिलाफ बोलती नजर आई हैं। जिस वजह से कांग्रेस से फैसला ले सकती है।
यह भी पढ़ें

Boney Kapoor की सीक्रेट चैट हुई लीक, खुला पूरा कच्चा- चिट्ठा, क्या जेल जाएंगे जाह्नवी कपूर के पापा?

साल 2020 में भी स्वरा भास्कर ने बीजेपी के खिलाफ होकर महाराष्ट्र में CAA कानून पर मोर्चा खोल दिया था। इसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता भी मौजूद थे। हाल ही में उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी देखा गया था। जिस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द कांग्रेस पार्टी जॉइन कर सकती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / स्वरा भास्कर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! इस सीट से कांग्रेस का हाथ थामेंगी एक्ट्रेस?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.