टीजर को भी मिले अच्छे व्यूज
‘तेरे बिना’ सॉन्ग के 32 सेकंड के टीजर को सलमान ने अपने यूट्यूब और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इसका टीजर भी काफी हिट रहा है और पहले वीक में इसने 8.3 मिलियन व्यूज मिले। इस तरह देखते ही देखते सलमान का नया सॉन्ग ‘तेरे बिना’नया रोमांटिक ट्रैक बन गया। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी वाला गीत विशेष रूप से सलमान के पनवेल फॉर्महाउस की मनोरम दृश्यों के बीच फिल्माया गया है।
सलमान ने गाया और निर्देशन किया
‘तेरे बिना’ सॉग को सलमान खान ने खुद गाया और निर्देशित किया। इस रोमांटिक सॉन्ग को अजय भाटिया ने लिखा, जिसे शब्बीर अहमद ने लिखा है। म्यूजिक वीडियो के साथ सलमान ने ‘तेरे बिना’ का ऑडियो भी अपने यूट्यूब पर रिलीज किया।
घोड़े के साथ खुद ने भी खाया घास
लॉकडाउन के बीच सलमान ने अपने पनवेल फॉर्महाउस से वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपने घोड़े को हरे घास खिलाया और खुद ने भी स्वाद चखा। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ब्रेकफास्ट विद माय लव’। सलमान को घोड़े की यह घास काफी पसंद आई और वीडियो के अंत में यह कहते हुए दिखाए दिए। देखें, यह मजेदार वीडियो। सलमान के अलावा अभिनेत्री फर्नांडिस भी पनवेल फॉर्महाउस में घोड़े को घास खिलाने के साथ उसे प्यार करती नजर दिखी थीं। वहीं एक दूसरे वीडियो में वे पेड़ पर चढ़ती नजर दिखी थीं।
लोगों में बांटे 10.50 करोड़ रुपए
सलमान ने लॉकडाउन के बीच मई महीने में 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 लाख रुपए ट्रांसफर करने का वादा किया है। इस तरह दो महीनों तक वह मजदूरों का खर्च उठाएंगे और कुल 10 करोड़ 50 लाख रुपए की मदद करेंगे।