बॉलीवुड

शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय समेत इन स्टार्स का दुबई में है आलीशान घर

बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी घर हैं। कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जिन्हें दुबई से खास प्यार है और यही वजह है कि उन्होंने अपना वहां आलिशान घर बनाया है। जानें किन-किन स्टार्स का है दुबई में अपना घर।

Aug 16, 2021 / 06:07 pm

Shweta Dhobhal

Bollywood Stars

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सेलेब्स के लाइफ स्टाइल से कोई भी शख्स अधूता नहीं है। सभी सेलेब्स अपने शानदार लाइफ स्टाइल की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरते हैं। फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार्स की कमाई से लेकर उनके प्रोपर्टी और कार्स कलेक्शन के बारें में जानना चाहते हैं। ये सितारे वेकेशन मनाने के लिए भी विदेश जाया करते हैं। बॉलीवुड के स्टार्स ऐसे हैं जो छुट्टियां मनाने के लिए दुबई जाते हैं। जहां वो किसी होटल में नहीं रोकते हैं, बल्कि अपने आलीशान घर में रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारें में बताएंगे। जिनके दुबई में अपना करोड़ो का घर है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं। देश में ही उनके कई आलीशन घर हैं। वैसे भी उनका बंगला मन्नत सुर्खियां में बना रहता है। दुबई में भी शाहरुख खान का खूबसूरत बंगला है। जो कि दुबई के पाम जुमेरह में बनाया गया है।

यह भी पढ़ें

Shahrukh Khan फिल्मों से ही नहीं सोशल मीडिया से भी करते हैं अच्छे कमाई, एक पोस्ट शेयर करने के मिलते हैं करोड़ों रुपये

 

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का भी दुबई में अपना एक फ्लैट है। जिसे उन्हें उनके पति राज कुंद्रा ने साल 2010 में गिफ्ट किया था। राज ने शिल्पा के लिए बुर्ज खलीफा के 140वी मंजिल पर प्लैट लिया था। जिसे बेचकर शिल्पा ने फिर दुबई के पाम जुमेराह में एक बंगला खरीद लिया।

ऐश्वर्या-अभिषेक

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी दुबई में बंगला खरीदा था। ये बंगला उन्होंने साल 2013 में खरीदा था। ऐश और अभिषेक का ये बंगला सेंचुरी फॉल्स जुमेराह गोल्फ एस्टेट में है। इस बंगले को ऐश और अभिषेक ने रिसॉर्ट स्टाइल में डिजाइन करवाया है।

यह भी पढ़ें

पति Abhishek Bachchan के फोन चैक करने पर बोलीं Aishwarya Rai, जवाब सुन सब हुए हैरान और मौन

सलमान खान

वैसे तो सलमान खान के फैंस दुनियाभर में हैं, लेकिन दुबई में उनके फैंस की गिनती कुछ ज्यादा ही है। सलमान खुद भी दुबई को अपना दूसरा घर बताते हैं। यही वजह है कि दुबई में भी सलमान ने एक घर खरीदा हुआ है। जहां अक्सर वो अपने परिवार वालों, दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने पहुंच जाते हैं। यही नहीं अक्सर सलमान और यूलिया वंतूर को साथ में दुबई के मॉल्स में घूमते हुए देखा गया है।

अनिल कपूर

अपनी जवानी के लिए मशूहर अनिल कपूर का भी दुबई में घर है। उन्होंने साल 2017 में 2 बेडरूम फ्लैट खरीदा था।

Home / Entertainment / Bollywood / शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय समेत इन स्टार्स का दुबई में है आलीशान घर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.