फिल्मों के साथ-साथ कई विज्ञपानों में अक्सर शाहरूख खान की झलक देखने को मिलती है। उनका सबसे पॉपुलर विज्ञापन 'बिग बास्केट' के लिए उन्हें लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक दिए जाते हैं। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो किंग खान की एक नहीं बल्कि तीन फिल्म साल 2020 में रिलीज़ होने वाली थी। जिसमें से 'डॉन 3', 'ऑपरेशन खुखरी', 'सारे जहां से अच्छा' जैसी बड़ी फिल्में शामिल है। साथ ही निर्देशक करण जौहर संग भी उनकी एक फिल्म 2021 में आएगी।