1. नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू
एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री, प्रोड्यूसर, मॉडल और पूर्व फेमिना मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर चाहती तो अपने से किसी भी बड़े अभिनेता से शादी रचा सकती थीं, लेकिन नम्रता ने उम्र के अंतर को नजरअदांज कर अपने करीबी महेश बाबू को अपना हमसफर चुना, जो उनसे 2 साल छोटे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं उनकी जोड़ी सदा बनी रहे।
2. सैफ अली खान और अमृता सिंह
हालांकि, शादी के 13 साल बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। उनके दो बच्चे सारा अली खान, इब्राहिम खान हैं। बता दें कि अमृता सिंह अपने पूर्व पति सैफ अली खान से 12 साल बड़ी हैं। अमृता से तलाक के बाद सैफ अली ने करीना कपूर से शादी रचाई है जो उनसे 10 साल छोटी हैं।
3. अर्चना पूरन और परमीत सेठी
फिल्म और टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपनी कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। अर्चना ने अपने से 7 साल छोटे परमीत सेठी से शादी की है। शादी से पहले 4 साल दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे हैं। अर्चना और परमीत की शादी को 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इस कपल के दो लड़के हैं।
4. जरीना वहाब और आदित्य पंचोली
एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकीं जरीना वहाब अपने पति आदित्य पंचोली से 6 साल बड़ी है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक- दूसरे से शादी कर ली। जरीना और आदित्य के दो बच्चे भी हैं। एक लड़का सूरज पंचोली और एक लड़की जिसका नाम है सना पंचोली।
5. फराह खान और शिरीष कुंदर
फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफ फराह खान ने फिल्म डायरेक्टर और एडिटर शिरीष कुंदर से साल 2004 में शादी की। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी। फराह खान अपने पति शिरीष से 8 साल बड़ी हैं। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।
6. मेहर जेसिका और अर्जुन रामपाल
नम्रता शिरोडकर की तरह, मेहर जेसिका जो पूर्व मिस इंडिया हैं उन्होंने हंकी रॉकस्टार अर्जुन रामपाल से शादी रचाई जो उनसे दो साल छोटे हैं। 1998 से लेकर एक—दूसरे के साथ मजबूती और दृढ़ विश्वास के साथ बने हुए हैं। वह एक पति—पत्नी होने के साथ-साथ एक-दूसरे के बहुत अच्छे और कॉपरेटिव दोस्त भी हैं। जो एक शादीशुदा जिंदगी में होना बेहद आवश्यक है। उनके दो बेटियां भी हैं।
7. शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा
बिग बद्रर वीनर और खूबसूरती की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने अपने स्मार्ट पति राजकुंद्रा से तीन महीने बड़ी हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूत भावना और आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं। इन दोनों का एक प्यारा सा बेटा वियान है।
8. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड के बेस्ट कपल कहे जाने वाले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से 2 साल बड़ी हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या को एक बेटी भी है। जिसका नाम आराध्या है।
9. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों एक- दूसरे को डेट करने लगे और फिर साल 2016 में इन्होंने शादी कर ली। बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर से करीब 3 साल बड़ी हैं।
10.नरगिस और सुनील दत्त
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही नरगिस ने अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। नरगिस और सुनील दत्त ने फिल्म ‘मदर इंडिया’ में मां- बेटे की भूमिका निभाई थी। नरगिस अपने पति सुनील दत्त से 1 साल बड़ी थीं।