scriptवैलेंटाइन डे: समलैंगिक रिश्ते पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, दिल छू लेंगी इनकी कहानी | top 5 films based on homosexual relationships | Patrika News
बॉलीवुड

वैलेंटाइन डे: समलैंगिक रिश्ते पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, दिल छू लेंगी इनकी कहानी

फरवरी प्यार का महीना है और प्यार तो कहीं भी किसी के साथ भी हो सकता है। हालांकि, वास्तव में बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो LGBTQ समुदाय के प्यार को स्वीकार करते हैं। आइए आज ऐसी ही 5 फिल्में जानें, जिसने पर्दे पर समलैंगिकता की कहानी को दर्शाया है।

Feb 03, 2024 / 02:34 pm

Janardan Pandey

valntine_lgbtq_1.jpg

समलैंगिकता पर बनीं फिल्में

फरवरी प्यार का महीना है और प्यार तो कहीं भी किसी के साथ भी हो सकता है। फिर चाहें वो एक ही जेंडर के क्यों न हो। हालांकि, वास्तव में बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो LGBTQ समुदाय के प्यार को स्वीकार करते हैं। इसके लिए बॉलीवुड भी समय-समय पर ऐसी कहानियों को दिखाता रहा है। चलिए फिर ऐसी ही 5 फिल्में जानें, जिसने पर्दे पर समलैंगिकता की कहानी को दर्शाया है।

1. अलीगढ़
हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ 2015 में आई थी और यह एक सच्ची घटना पर आधारित है। दरअसल, अलीगढ़ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को नैतिकता के आधार पर निष्कासित कर दिया गया था, जब उन्हें एक रिक्शा चालक के साथ संबंध बनाते हुए देखा गया था। फिल्म में प्रोफेसर के किरदार को मनोज बाजपेई ने बखूबी निभाया है।

2. शुभ मंगल ज्यादा सावधान
‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ फिल्म 2020 में आई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार ने अहम भूमिका अदा की है। यह फिल्म भी समलैंगिकता के मुद्दे को दर्शाती है और इसमें जितेन्द्र ने समलैंगिक की भूमिका बखूबी निभाई है।

3. मजा मा
2022 में आई फिल्म ‘मजा मा’ आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित है। इसमें माधुरी दीक्षित, गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव और सिमोन सिंह हैं। इसमें माधुरी ने एक समलैंगिक मां का किरदार निभाया है। फिल्म में माधुरी एक ऐसी मां की भूमिका निभाती हैं, जो अपने बेटे की शादी में बाधा बन जाती हैं, जब लोगों को उनके समलैंगिक होने के बारे में पता चलता है।

4. मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ
सोनाली बोस की ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ में भी समलैंगिकता की कहानी बताई गई है। फिल्म की मुख्य किरदार लैला है, जिसे कल्की केकला ने निभाया है। इसके अलावा सयानी गुप्ता भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह फिल्म 2 महिलाओं के बीच के प्यार को दर्शाती है।

5. फायर
‘फायर’ फिल्म 1996 में आई थी, जिसमें शबाना आजमी और नदिता दास मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दो महिलाओं के बीच समलैंगिक रिश्ते को दिखाया गया है। बता दें कि रिलीज के समय यह फिल्म काफी विवादों में भी रही थी।

यह भी पढ़ें

वैलेंटाइन डे स्पेशल: अपने पार्टनर के साथ देखें ये 5 रोमांटिक फिल्में, दिन बन जाएगा खास

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / वैलेंटाइन डे: समलैंगिक रिश्ते पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, दिल छू लेंगी इनकी कहानी

ट्रेंडिंग वीडियो