1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्वशी रौतेला के गले पर है ये कैसा निशान? क्या है ये लव बाइट, जो फैंस को कर रहा हैरान

आए दिन उर्वशी किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनके आउटफिट उन्हें लाइमलाइट में लाकर रख देता है तो कभी देश का नाम रोशन करने जैसे काम उनको चर्चा में ला देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 10 Feb 2022, 11:54 PM IST

उर्वशी के गले पर है ये कैसा निशान? क्या है ये लव बाइट, जो फैंस को कर रहा हैरान

उर्वशी के गले पर है ये कैसा निशान? क्या है ये लव बाइट, जो फैंस को कर रहा हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। क्ट्रेस के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उर्वशी ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो ग्लिटरी टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में एयरपोर्ट लुक लिए नजर आ रही हैं। मगर इस वीडियो में उनके आउटफिट से ज्यादा उनके गले पर बने निशान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

उर्वशी रौतेला के इस वीडियो में गले में एक निशान दिख रहा है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई लव बाइट है। जिसे लेखकर लोग हैरान हो रहे हैं, और वीडियो के कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। उर्वशी रेड और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन ड्रेस में जहां कातिलाना लुक देती नजर आ रही हैं, वहीं उन्होंने इस वीडियो में बालों की पोनी टेल और आँखों पर गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं। इसी दौरान जब एक्ट्रेस अपनी गर्दन घूमाती हैं, तो उस पर एक निशान दिखाई दे जाता है, जिसे देखने के बाद सबके होस उड़ जाते हैं। वो निशान बिल्कुल किसी 'लव बाइट' से मैच खाता दिखाई दे रहा है, जिसको देखने के बाद लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

आपको बता दें, उर्वशी ने कभी अपने रिलेशन और लव लाइफ के बारे में बात नहीं की है। अब उनके गले पर निशान देखने के बाद लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल उठ खड़े हुए हैं। वो सवाल कर रहे हैं कि क्या उर्वशी किसी को डेट कर रही हैं? और कर भी रहीं हैं, तो वो खुशनसीब आखिर है कौन? और वो कब से उसके साथ रिलेशन में हैं। इस टाइप के कई सवाल लोग जानने को आतुर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:इजिप्ट में दस्त लगने पर करण जौहर खुले में करने बैठे शौच, हो गई घनघोर बेइज्जती, खुद ही किया खुलसा

हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी उर्वशी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बात करें उर्वशी के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही आने वाले दिनों में फिल्म 'ब्लैक रोजेज' और 'इंस्पेक्टर अविनाश' वेब सीरीज में दिखाई देने वाली हैं। 'इंस्पेक्टर अविनाश' में उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। इसके साथ ही उर्वशी बहुत जल्द ही अपना तमिल डेब्यू भी करने जा रही हैं। कुछ खबरों की मानें तो ये एक बिग बजट फिल्म होगी, जिसमें उर्वशी एक आईआईटीएन और माइक्रोबॉयलॉजिस्ट के रोल में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: देसी सुपरहीरो 'शक्तिमान' की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, तीन पार्ट में दिखाई जाएगी फिल्म