1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजिप्ट में दस्त लगने पर करण जौहर खुले में करने बैठे शौच, हो गई घनघोर बेइज्जती, खुद ही किया खुलासा

करण जौहर परिणीति चोपड़ा के साथ हुनरबाज शो में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसके लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर ने अपना एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा समेत सभी लोग हंस पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 10 Feb 2022, 9:20 PM IST

इजिप्ट में दस्त लगने पर करण जौहर खुले में करने बैठे शौच, हो गई घनघोर बेइज्जती, खुद ही किया खुल्लासा

इजिप्ट में दस्त लगने पर करण जौहर खुले में करने बैठे शौच, हो गई घनघोर बेइज्जती, खुद ही किया खुल्लासा

करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके गाने आज भी पसंद किए जाते हैं। अब करण जौहर ने इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है। यह तब की बात है जब करण जौहर मिस्र में थे और फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग कर रहे थे। तभी उन्हें लूज मोशन हो गए थे। करण ने बताया की इजिप्ट में पर वह शाहरुख खान और काजोल के साथ सूरज हुआ मद्धम गाने की शूटिंग कर रहे थे।

करण जौहर किस्सा सुनाते हुए कहते हैं, 'हम शूट कर रहे थे मिस्र में। फिल्म थी 'कभी खुशी कभी गम'। वहां एक ऐसा लोकेशन था, जहां 100-100 किलोमीटर तक सिर्फ लाइमस्टोन के स्ट्रक्चर थे। कोई इंसान नहीं था। सिर्फ हम थे। ऐसा लग रहा था कि जन्नत है तो यहीं है। इतनी खूबसूरत जगह थी। सफेद रेत, सफेद लाइमस्टोन स्ट्रक्चर। उसी सुबह मेरा पेट खराब हो गया था। मेरे लूज मोशन शुरू होने लगे थे। कोई टेंट नहीं था। बाथरूम का नामो निशान नहीं था। मैंने सोचा कि मैं क्या करूं? तो मैंने सोचा कि मैं किसी बड़े से लाइमस्टोन स्टैच्यू के नीचे चला जाऊंगा और जो मुझे करना है, कर लूंगा। मैं चला गया।'

करण ने आगे बताया, 'क्योंकि मैं रुक भी नहीं पा रहा हूं। तो मैं चला गया और शुरुआत की। मुझे हल्का सा साउंड आया। तो मैं मुड़ा तो एक हॉलीवुड क्रू उसी जगह लोकेशन ढूंढ़ने आ रहे थे। फिर उस दूसरे मुल्क के करीब 20 लोग थे। उन्होंने मुझे देखा। उनके कैमरा निकलने जा रहे थे तो मैंने मुड़कर कहा कि प्लीज मैं इस फिल्म का डायरेक्टर हूं थोड़ा सम्मान कर लीजिए। फिर वे लोग बोले-ठीक है आप अपना काम कर लीजिए। वे विनम्रता से मुड़ गए। न शाहरुख को देखा न काजोल को देखा, लाइमस्टोन सब ब्लॉक कर देता है। उन्होंने सिर्फ मेरा पिछवाड़ा देखा। मैं आज तक उस कहानी से रिकवर नहीं हो पाया हूं।'

यह भी पढ़ें:देसी सुपरहीरो 'शक्तिमान' की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, तीन पार्ट में दिखाई जाएगी फिल्म

करण के इस किस्से को सुनकर परिणीति और मिथुन की हंसी से हालत खराब हो जाती है। आपको बता दें फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' साल 2001 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रितिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, आलोक नाथ और फरीदा जलाल समेत कई स्टार्स थे।

यह भी पढ़ें:'हुनरबाज' के सेट पर हर्ष लिम्बाचिया के कारण रोने लगी कॉमेडियन भारती सिंह