30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब मशहूर संगीतकार वाजिद खान को उनकी भाभी ने डोनेट की थी अपनी किडनी

वाजिद खान की पिछले साल बीमारी के चलते मौत हो गई थी। साजिद खान ने बताया कि जब उनके भाई को किडनी की सख्त जरूरत थी तो उनकी पत्नी ने किडनी दी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Dec 2021, 1:09 AM IST

sajid-wajid

बॉलीवुड की मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद की जोड़ी पिछले साल वाजिद की मौत के बाद टूट गई। बॉलीवुड में साजिद-वाजिद की जोड़ी टूटना किसी सपने के टूटने से कम नहीं है। वाजिद की पिछले साल जून में कोरोना और किडनी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वाजिद खान (Wajid Khan) के निधन का गम अभी भी लोग भुला नहीं पाए हैं। साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में की सुपरहिट जोड़ियों में से एक रही है। इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में पहुंचे साजिद खान ने अपने भाई वाजिद खान को याद किया। इस दौरान उनकी बीमारी और संघर्शों को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए थे। शो के दौरान साजिद और उनकी मां ने खुलासा किया था कि वाजिद का 2019 में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। किडनी साजिद की पत्नी लुबना ने डोनेट की थी।

वाजिद की मां ने बताया था कि एक समय पर वाजिद काफी बीमार थे, उन्हें किडनी की सख्त जरूरत थी। लेकिन, वह अपने बेटे को चाहकर भी दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर की मम्मी के मुताबिक 'डायबिटीज के कारण वह अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दान नहीं दे सकती थी। ऐसे में धीरे-धीरे ये आस टूटती नजर आ रही थी। वाजिद खान की मम्मी के मुताबिक इस मुश्किल की घड़ी में उन्होंने रिश्तेदारों से भी मदद मांगी पर कोई भी किडनी दान करने के लिए नहीं आया। वह चाहकर भी अपने बेटे के लिए कुछ नहीं कर पा रही थीं, लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीद थी कि कहीं ना कहीं से किडनी जरूर मिल जाएगी। उस समय वाजिद के भाई साजिद खान की पत्नी लुबना ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की और उनकी जान बचाई। म्यूजिक डायरेक्टर की मम्मी ने बहू की तारीफ करते हुए कहा था, 'आजकल तो अपने मां-बाप भी बच्चे को किडनी नहीं देते, लेकिन लुबना ने बिना दोबारा सोचे अपना किडनी देवर को दिया। लुबना ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'जब मैंने सुना कि कोई भी उसे किडनी दान कर सकता है, तो मैंने किसी से भी नहीं पूछा, बस सभी टेस्ट करवाए। लास्ट टेस्ट से पहले मैंने वाजिद को सब कुछ बताया और उससे कहा कि यदि हम एक मैच हैं, तो तुम्हें ट्रांसप्लांट के लिए ले जाएंगे।

लुबाना ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट की सुनते ही वाजिद बहुत परेशान हो गए थे, लेकिन मैंने उससे बस एक बात कही कि तुम मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हो और वह हैरान हो गया। वह एक ऐसा व्यक्ति था जो हमेशा हर किसी के साथ खड़ा रहता था, अगर ऐसी स्थिती में उसका परिवार उसकी सहायता नहीं करता तो यह बहुत शर्मनाक होता। शुक्र है कि हम एक मैच थे। साजिद, मेरी मां और मेरे बच्चे ने मेरा बहुत सपोर्ट किया और मुझे खुशी है कि मैं उसके लिए ऐसा कर सकी।

यह भी पढ़ें-कैटरीना के जाली पास्पोर्ट से लेकर करीना की बचपन वाली प्रेग्नेंसी तक जब बॉलीवुड से सामने आई ऐसीअफवाहें

बता दें कि 1 जून 2020 को 47 साल के वाजिद का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। साजिद-वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी जोड़ी रही। इस जोड़ी ने कई सारी फिल्मों में सुपरहिट गानें दिए। इस जोड़ी ने वान्टेड, वीर, दबंग और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

यह भी पढ़ें-तारक मेहता शो की एक्ट्रेस सोनू भिड़े असल जिंदगी में हैं काफि हॉट, देखें तस्वीर