30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारक मेहता शो की एक्ट्रेस सोनू भिड़े असल जिंदगी में हैं काफि हॉट, देखें तस्वीर

हाल ही में इस सीरियल में सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो की वजह से खबर की सुर्खियों में बनी हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 9 Dec 2021, 11:58 PM IST

-nidhi-bhanushali

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का पसंदीदा कॉमेडी शो है। यह शो दर्शकों की पहली पसंद है। इस शो की सबसे अच्छी बात यह हैं कि इसे हर उम्र के लोग देख सकते है। इस शो में हर किरदार अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है। शो के चाइल्ड स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें दर्शकों ने इसी शो में बड़ा होते देखा है। तोरक मेहता शो में टप्पू, सोनू और गोगी सभी के पसंदीदा किरदारों में से हैं। एक ऐसी ही चाइल्ड स्टार ऐसी हैं जो अब काफी बड़ी और ग्लैमरस हो चुकी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'तारक मेहता...' में पुरानी सोनू भिडे का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली की। रियल लाईफ में निधि काफी बोल्ड और हॉट हैं। उन्हें एक्टिंग के साथ घूमने फिरने और एडवेंचर ट्रिप का बहुत शौक है। वह अक्सर ही अपने ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर निधि के फैंस उनके फोटो व वीडियो का इंतजार करते है।

दरअसल, निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने हाल में ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस चैनल पर वो अपनी ट्रेवल लाइफ डॉक्यूमेंट कर रही हैं। निधि भानुशाली उर्फ सोनू अलग अंदाज में फैंस को अपने बदले हालात की पूरी कहानी सुना रही हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने दोस्त और पेट डॉग के साथ वीडियो बनाकर भी शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि वो लंबे समय से ट्रैवेल कर रही हैं। ऐसा करने के पीछे वजह भी उन्होंने बताई है। उनका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से वो घर में ही थीं, जिसकी वजह से वो बोर हो गई थी। लॉकडाउन खुलने के बाद उन्होंने ट्रेवेल करने का प्लान बनाया और इस तरह वो अपने साथी के साछ रोड ट्रिप पर निकल पड़ीं। निधि भानुशाली ने कुछ वक्त पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निधि बिकिनी पहन कर एक सर्फिंग बोर्ड पर अपना बैलेंस बनाए हुए समंदर के बीच नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि वेबसर्फिंग करना काफी कठिन काम होता है। वहीं जिस तरह से निधि ने इस पर अपना बैलेंस बनाया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इस काम में काफी माहिर हैं। उन्होंने इसकी काफी प्रैक्टिस की है। इसी वजह से वह सर्फिंग बोर्ड पर काफी अच्छे से करती नजर आ रही हैं। इस दौरान निधि ने खुले बालों के साथ ब्लू एंड ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें-तारक मेहता फेम माधवी भिड़े अपनी रियल लाइफ में काफी बोल्ड

बता दें कि निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनालिका यानी सोनू का किरदार निभाती थीं। सोनू टप्पू सेना की सबसे होशियार मेंबर है।अब इस किरदार को पलक सिधवानी निभा रही हैं।निधि और पलक से पहले झील मेहता ने ये किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें-कैटरीना के जाली पास्पोर्ट से लेकर करीना की बचपन वाली प्रेग्नेंसी तक जब बॉलीवुड से सामने आई ऐसीअफवाहें