30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारक मेहता फेम माधवी भिड़े अपनी रियल लाइफ में काफी बोल्ड

सोनालिका जोशी का इतना बोल्ड रूप देखकर फैन्स भी हैरान हो गए हैं। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा। दरहसल पापड़ अचार वाली माध्वी भाभी रियल लाइफ में हैं काफी बोल्ड
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 9 Dec 2021, 11:07 PM IST

sonalika joshi

सब टीवी का सबसे पसंदीदा कार्यक्रम तारक मेहता का उलता चश्मा मनोरंजन के लिए हर घर की पहली पसंद है। यह शो टीवी का सबसे पुराना टीवी शो है। और तारक मेहता का हर किरदार लोगों का फेवरेट है। बात चाहे जेठालाल की हो बापूजी की या बबीता जी के फैंस इनसे जुड़ी हर डिटेल जानना चाहते हैं। और हर कलाकार को सोशल मीडिया पर फॉलों भी करते है। फैमिली शो होने के कारण इसके कंटेंट को काफी ध्यानपूर्वक बनाया जाता है। शो के किरदारों को भी लोग संस्कारी चश्में से देखते हैं पर सोशल मीडिया पर काभी-कभी इनके अलग रूप को देखकर फैन्स का चश्मा खुद-ब-खुद उल्टा हो जाता है। शो में कई अलग-अलग किरदार नजर आते हैं, जिनका अपना ही अंदाज है। शो में हर कैरेक्टर को एक आदर्श रूप में दिखाया गया है लेकिन असल जिंदगी में सभी का अपना एक रूप है। जैसे की शो में भिड़े की पत्नी माधवी भाभी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका। वह रियल लाइफ में एकदम अलग हैं। सोनालिका जोशी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। पर कम ही लोग जानते होंगे कि सीधी-सादी हाउसवाइफ की तरह दिखने वाली सोनालिका रियल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। कुछ समय पहले सोनालिका का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें वो हाथ में बीड़ी लिए हुए नजर आ रही हैं। सोनालिका का इतना बोल्ड रूप देखकर फैन्स भी देखते ही रह गए हैं, लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।

दरअसल सोनालिका का यह फोटो काफी पुराना है जिसमें सोनालिका ने एक हाथ में बीड़ी सुलगा रखी है और उनका हेयरकट काफी डिफरेंट लग रहा है। जिसमे वह वहुत कूल नजर आ रही हैं। बता दें कि रील लाइफ में पापड़ और अचार बनाने की शौकीन सोनालिका रियल लाइफ में बिजनेसवूमन हैं। इंस्टाग्राम पर सोनालिका के 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। साथ ही इन्होंने साल 2004 में समीर जोशी के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आर्या जोशी है। सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) काफी लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा रही हैं। कई सीरियल्स में काम करने वाली सोनालिका 13 साल से माधवी बनकर लोगों को एंटरटेन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-जब टाइगर की गर्लफ्रेड दिशा पाटनी ने मेकअप को छोड़कर सेक्स को चुना

आपको बता दें कि सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) ने मिरांडा हाई स्कूल कोलकाता से अपनी स्कूलिंग की है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से हायर एजुकेशन पूरी की। उन्होंने इतिहास से BA किया है। सोनालिका ने फैशन डिजाइनिंग और थिएटर की डिग्री भी ली है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े का किरदार निभाने से पहले वो 'वारस सरेच सरस' और 'जुलुक' जैसे मराठी धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उनको पहचान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मिली।

शो में अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में बहुत ही ग्लैमरस हैं। रील लाइफ में पापड़ और अचार बनाने की शौकीन सोनालिका इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी कई खूबसूरत और बोल्ड अंदाज में खिंची गई फोटोज शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- कैटरीना के जाली पास्पोर्ट से लेकर करीना की बचपन वाली प्रेग्नेंसी तक जब बॉलीवुड से सामने आई ऐसीअफवाहें