30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIFA 2026 Winners: ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ का दबदबा, सैयारा को भी मिले कई अवॉर्ड, जानें IIFA में किसे मिले कितने पुरस्कार

IIFA Awards 2026 में 'धुरंधर' ने 11, 'सैयारा' ने 4 और 'छावा' ने 3 अवॉर्ड जीते। जानें फिल्म, डिजिटल फिल्म और वेब सीरीज कैटेगरी के सभी प्रमुख विजेताओं के नाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 30 Oct 2026, 6:38 PM IST

IIFA 2026 Winners

IIFA अवार्ड्स 2026 के विजेता (सोर्स: x-@BollywoodH/IMDb)

IIFA Winners List: IIFA अवॉर्ड्स 2026 में इस बार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का जलवा देखने को मिला। फिल्म ने एक्टिंग, डायरेक्शन, कहानी और तकनीकी सहित कुल 11 अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, 'छावा' को 3 और 'सैयारा' को 4 पुरस्कार मिले। डिजिटल कैटेगरी में भी कई फिल्मों और वेब सीरीज ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं IIFA के 26वें वर्जन में किस फिल्म और कलाकार को कौन-सा अवॉर्ड मिला।

IIFA Awards 2026: फिल्म कैटेगरी के विनर्स

कैटेगरी विनर्सफिल्म
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (फीमेल)अनीत पड्डासैयारा
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (मेल)रणवीर सिंहधुरंधर
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)हुमा कुरैशीजॉली एलएलबी 3
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)संजय दत्तधुरंधर
बेस्ट नेगेटिव रोलअक्षय खन्नाधुरंधर
बेस्ट डायरेक्शनआदित्य धरधुरंधर
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरीआदित्य धरधुरंधर
बेस्ट अडॉप्टेड स्टोरीबशारत पीर, सुमित रॉय और नीरज घायवानहोमबाउंड
बेस्ट स्क्रीनप्लेआदित्य धरधुरंधर
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म20th सेंचुरी स्टूडियोजअवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट डायलॉग्सआदित्य धरधुरंधर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शनशाश्वत सचदेवधुरंधर
बेस्ट लिरिक्सइरशाद कामिलसैयारा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)फहीम अब्दुल्लासैयारा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)श्रेया घोषालसैयारा रीप्राइज
बेस्ट सिनेमैटोग्राफीविकास नौलक्खाधुरंधर
बेस्ट एडिटिंगशिवकुमार वी. पैनिकरधुरंधर
बेस्ट कोरियोग्राफीबॉस्को लेस्ली मार्टिसवॉर 2 – आवां जावां
बेस्ट साउंड डिजाइनबिश्वदीप चटर्जीधुरंधर
बेस्ट साउंड मिक्सिंगआलोक डेछावा
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोरए.आर. रहमानछावा
बेस्ट विजुअल स्पेशल इफेक्ट्सअसेंबलाज एंटरटेनमेंट और रीडिफाइनछावा
बेस्ट पिक्चरबरामूलाबरामूला
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरीबरामूलाबरामूला
बेस्ट डायरेक्शनस्टोलनस्टोलन
बेस्ट लीडिंग रोल (मेल)अभिषेक बनर्जीस्टोलन
बेस्ट लीडिंग रोल (फीमेल)सान्या मल्होत्रामिसेज
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)मोनिका पंवारनिशानची 2
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)अविनाश तिवारीद मेहता बॉयज
बेस्ट सीरीजद बैड्स ऑफ बॉलीवुडद बैड्स ऑफ बॉलीवुड
बेस्ट डायरेक्शनआर्यन खानद बैड्स ऑफ बॉलीवुड
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)अन्या सिंहद बैड्स ऑफ बॉलीवुड
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)राघव जुयालद बैड्स ऑफ बॉलीवुड
बेस्ट लीडिंग रोल (मेल)जयदीप अहलावतजयदीप अहलावत
बेस्ट लीडिंग रोल (फीमेल)तिलोत्तमा शोमपाताल लोक 2
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरीपाताल लोक 2पाताल लोक 2
बेस्ट डॉक्यूसीरीज/डॉक्यूफिल्मद रोशन्स
बेस्ट रियलिटी/नॉन-स्क्रिप्टेड शोद ट्रेटर्स
बेस्ट टाइटल ट्रैकउज्ज्वल गुप्ता – नंबर 1 (द बैड्स ऑफ -बॉलीवुड) |

'धुरंधर' ने जीते सबसे ज्यादा 11 अवॉर्ड

आदित्य धर के डायरेक्टर में बनी 'धुरंधर' इस साल की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट लीडिंग एक्टर और संजय दत्त को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, अक्षय खन्ना को नेगेटिव रोल में शानदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।

आदित्य धर को फिल्म के निर्देशन के साथ ओरिजिनल स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स के लिए भी पुरस्कार मिला। इसके अलावा शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, विकास नौलक्खा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी. पैनिकर को बेस्ट एडिटिंग और बिश्वदीप चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' और 'पाताल लोक 2' ने जीते बड़े अवॉर्ड

डिजिटल सीरीज की कैटेगरी में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। आर्यन खान को इसके निर्देशन के लिए सम्मानित किया गया। सीरीज में अन्या सिंह और राघव जुयाल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के पुरस्कार मिले।

वहीं,'बरामूला', 'निशानची 2' और 'पाताल लोक 2' को बेस्ट सीरीज ओरिजिनल स्टोरी का पुरस्कार मिला। दरअसल, अन्य डिजिटल कैटेगरी में 'द रोशन्स' को बेस्ट डॉक्यूसीरीज/डॉक्यूफिल्म और 'द ट्रेटर्स' को बेस्ट रियलिटी/नॉन-स्क्रिप्टेड शो का अवॉर्ड दिया गया। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के गाने 'नंबर 1' के लिए उज्ज्वल गुप्ता को बेस्ट टाइटल ट्रैक का पुरस्कार मिला।