30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘महिलाओं की सुरक्षा पहले ही चिंता का विषय’, AI के गलत इस्तेमाल पर भड़कीं एक्ट्रेस सुनैना

Sunainaa AI Misuse: एक नए बयान में साउथ एक्ट्रेस सुनैना का कहना है कि जब महिलाओं की सुरक्षा पहले से ही एक चिंता का विषय है, तो ऐसे में ऑनलाइन शोषण के खिलाफ लड़ना बहुत परेशान करने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:02 PM IST

Sunainaa on AI Misuse

साउथ एक्ट्रेस सुनैना की फोटोज। (फोटो सोर्स: @thesunainaa/instagram)

Sunainaa on AI Misuse: हाल ही में सोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस सुनैना का एक छेड़छाड़ किया गया वीडियो तेजी से वायरल हुआ और वो AI के गलत इस्तेमाल का शिकार हो गईं। उन्हें एक बयान जारी करना पड़ा, जिसमें उन्होंने न केवल वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, बल्कि यह भी साफ किया कि यह वीडियो AI से बनाया गया था और इसके लिए उनकी कोई सहमति नहीं ली गई थी। इस घटना के बाद अपने दूसरे बयान में, सुनैना ने फैंस से AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ लड़ने की अपील की, खासकर ऐसे समय में जब महिलाओं की सुरक्षा पहले से ही एक बड़ी चिंता है।

सुनैना ने अपनी पहचान के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई

डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद आज यानी 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को जारी अपने दूसरे बयान में सुनैना ने बताया कि इस घटना के बाद वह कैसा महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "ऐसे समय में जब महिलाओं की सुरक्षा पहले से ही एक गंभीर चिंता का विषय है, यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि हमें अपनी पहचान के शोषण या अपनी गरिमा से समझौता किए बिना, सम्मान के साथ जीने के बुनियादी अधिकार के लिए भी लड़ना पड़ रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "इसमें गुस्सा है, घृणा है, और इस तरह के व्यवहार का कोई भी औचित्य नहीं हो सकता। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि कोई व्यक्ति कितनी आसानी से किसी महिला की तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर लेता है, मानो उसकी सहमति, उसकी भावनाओं और उसकी आवाज का कोई महत्व ही न हो।" उन्होंने ऐसा कंटेंट बनाने वालों की कड़ी आलोचना की।

सुनैना ने यह भी साफ कर दिया कि वह इस घटना को खुद पर हावी नहीं होने देंगी। उन्होंने लिखा, "मैं किसी और के किए गए काम को अपनी शांति भंग करने या दुनिया के सामने मेरे जीने के तरीके को बदलने नहीं दूंगी। हमें समझना होगा कि इस तरह का फर्जी कंटेंट नुकसान पहुंचा सकता है। यह किसी की निजता का अपमान करने जैसा है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।"

ऐसे कंटेंट को बढ़ावा न दें जो किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करता हो

इसके आगे उन्हने लिखा, “इसे पढ़ने वाले हर व्यक्ति से मैं कहना चाहती हूं कि हम सभी की इसमें एक भूमिका है। ऐसे कंटेंट को बढ़ावा न दें जो किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करता हो। जो आप देखते हैं उस पर सवाल उठाएं, और जब ऐसा कुछ होता देखें तो आवाज उठाएं। ये भले ही छोटे कदम लगें, लेकिन मिलकर ये उस दुनिया को आकार देते हैं जिसमें हम रहते हैं,” और अपने चाहने वालों से AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

क्या हुआ था सुनैना के साथ?

सुनैना ने बीते सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर उनका एक AI-जनरेटेड वीडियो फैलाया जा रहा है। उन्होंने लिखा, “मैं इस घिनौनी और दुर्भावनापूर्ण हरकत से हैरान-परेशान और बहुत आहत हूं, और मैं इसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “यह यौन उत्पीड़न के दायरे में आता है, मानहानि करने वाला है, और भारतीय कानूनों, जिसमें 'सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000' (Information Technology Act, 2000) और 'भारतीय न्याय संहिता, 2023' शामिल हैं, के तहत एक आपराधिक अपराध है। ऐसा बर्ताव बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सुनैना ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।

AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ जान्हवी कपूर और जूनियर NTR भी दे चुके है कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने वाली सुनैना अकेली कलाकार नहीं हैं। हाल ही में, फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टमल्ले' का AI के जरिए इस्तेमाल करके अश्लील कंटेंट बनाए जाने के बाद, जान्हवी कपूर और जूनियर NTR ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। रश्मिका मंदाना और कीर्ति सुरेश ने भी अपनी तस्वीरों या रूप का गलत इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है।

सुनैना का वर्कफ्रंट

सुनैना ने 2005 में 'कुमारी वर्सेस कुमारी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें आखिरी बार शेखर कम्मुला की 2025 की फिल्म 'कुबेरा' में देखा गया था। इसके अलावा, वह 2024 में प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'इंस्पेक्टर ऋषि' में भी नज़र आई थीं।