इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाने के लिए जिया ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि उनकी जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा है, वह सोशल मीडिया पर दिख रही चीजों से कहीं ज्यादा बड़ा है। अभिनेत्री ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से अनुरोध करते हुए लिखा, "मैं कुछ साफ करना चाहती हूं। मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में हाल की सोच, मैंने जो बताया है, उससे कहीं ज़्यादा है। प्लीज मेरे रिश्ते के बारे में अंदाजा न लगाएं या अफवाहें न फैलाएं। कुछ चीजें प्राइवेट होती हैं, और मैं चाहती हूं कि हर कोई इसका सम्मान करे।"