बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने दमपर इंडस्ट्री में कदम रखा था और वो पहचान हासिल की थी, जिसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया. विद्या बालन ने अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके किरदारों को काफी पसंद किया. सालों के संघर्ष, अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर विद्या ने इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत जगह बनाई है. विद्या ने इंडस्ट्री को ‘डर्टी पिक्चर’ में सिल्क स्मिता और ‘शकुंतला देवी’ का रोल निभाकर अपने फैंस के बीच अपनी जगह बनाई है.