31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान ने गौरी से शादी करने के लिए जब अपने ससुर को बताया था खुद को हिंदू

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (shahrukh Khan) एक समय गौरी छिब्बर (Gauri Chibbar) से शादी करने के लिए अपना नाम उनके पिता को अभिमन्यु बताए थे। क्यों?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 6 Dec 2021, 8:20 PM IST

srk

बॉलीवुड के डॉन शाहरुख खान (Shah rukh khan) और गौरी खान की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। शाहरुख खान की लव लाइफ गौरी खान (Gauri Khan) की गिनती देश की बड़ी इंटीरियर और फैशन डिजाइनरों में होती है। बॉलीवुड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान का नाम सबसे प्यारे कपल में लिया जाता है। दोनों 29 साल से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। आपको बताते हैं दोनों के मशहूर किस्से...

गौरी खान का असली नाम गौरी छिब्बर है। गौरी का जन्म पंजाबी ब्राह्मण परिवार में दिल्ली के पास होशियारपुर में हुआ। बचपन दिल्ली के पंचशील पार्क में बीता और शुरुआती पढ़ाई लोरेटो कन्वेंट स्कूल से हुई। बाद में उन्होंने मॉडर्न स्कूल में दाखिला ले लिया। आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान दोनों दिल्ली के पंचशील क्लब में मिले थे। हालांकि जब पहली बार शाहरुख ने गौरी को देखा था तो वह उनसे बात करने तक की हिम्मत नहीं कर पाए थे। बस देखते ही रह गए थे। फिर तो ऐसा हो गया था कि गौरी जिस भी क्लब में जातीं, शाहरुख भी वहीं पहुंचने की कोशिश करते। शाहरुख ने गौरी से तीसरी मुलाकात में बातचीत की और उनके घर का फोन नंबर ले लिया, लेकिन फोन पर गौरी से बातचीत करना इतना आसान नहीं था। गौरी के पिता के साथ उनके चाचा भी अपने परिवार के साथ उसी घर में रहते थे। तब शाहरुख अपनी किसी महिला दोस्त से गौरी के घर पर फोन करवाते और गौरी से बात करने की इच्छा जाहिर करते।

यह भी पढ़ें-लड़कों की ये 3 चीजें कैटरीना कैफ को करती हैं अट्रैक्ट, जिसके जरिए विक्की कौशल ने किया इंप्रेस

शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिं,दू होने का नाटक किया। शाहरुख और गौरी अलग धर्म से थे, इसलिए गौरी अपने परिवार से शाहरुख को मिलाने में डरती थीं। वह समय था जब शाहरुख टीवी फौजी में काम कर रहे थे। सुहाना के चाचा तेजिंदर को ये बात पता चल चुकी थी और वह शाहरुख को पसंद करते थे और एक दिन गौरी के पेरेंट्स से मिलाने के लिए शाहरुख को अपने घर पार्टी में बुलाएं। यहां शाहरुख जब गौरी के पापा रमेश चंद्र से मिले तो उन्होंने उनका नाम पूछा। शाहरुख ने तब फौजी के किरदार का नाम अभिमन्यु बता दिया। ताकि धर्म को लेकर कोई दिक्कत न आए। शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर बहुत अधिक पोजेसिव थे। उन्हें उनका दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना पसंद नहीं था। इससे तंग आकर गौरी ने उनसे ब्रेकअप तक कर लिया था लेकिन बाद में शाहरुख उन्हें मनाने मुंबई तक पहुंच गए। ये सब देखकर गौरी का दिल पिघल गया और गौरी खान ने 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख से शादी कर ली। इसके बाद इन दोनों का निकाह भी पढ़वाया गया, जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया. 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से शाहरुख और गौरी की शादी हुई। इसमें शाहरुख का नाम राजेंद्र कुमार तुली रखा गया. इन दोनों के अब तीन बच्चे हैं- आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम हैं।

यह भी पढ़ें-दिव्या भारती से लेकर आमिर खान तक, अपनी शादी क्यों छुपाते रहे सेलेब्स?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन