
mission mangal
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Actress Taapsee Pannu) मल्टी स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' (mission mangal) का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिनमें उन्होंने फिल्म को हां क्यों किया के बारे में बताया है। तापसी के अलावा, 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी भी हैं। फिल्म को याद करते हुए तापसी ने लिखा, 'मिशन मंगल के शूट के शुरुआती कुछ दिनों में से एक .. मुझे याद है कि हम सभी एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए कितने उत्साहित थे। यह सेट उन लोगों की खुशियों से कम नहीं था, जो वास्तव में चाहते थे। हम सब चाहते थे कि कुछ ऐसा बनाएं जिस पर हम सब गर्व कर सकें।'
उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद है कि मैंने 2 प्रमुख कारणों से इस फिल्म में काम करने को हामी भरी थी। पहला कारण- मैं इस स्टोरी का हिस्सा बनना चाहती थी, जो आने वाले कुछ वर्षों के लिए अच्छा साबित हो। दूसरा- इस फिल्म में काम कर रहे एक्टर्स के साथ काम करना चाहती थी और मुझे पता था कि हमारे पास ऊर्जा है, जिससे हम हर एक पल को जश्न में बदल सकते हैं। 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी।
तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘लूप लपेटा’ बॉलीवुड में कोविड-19 बीमा के लिए कवर की जाने वाली पहली फिल्मों (first films in Bollywood to be covered for Kovid-19 insurance) में से एक हो सकती है। फिल्म के निर्माता अतुल कसबेकर और तनुज गर्ग (The film producers Atul Kasbekar and Tanuj Garg) अपने इस प्रोजेक्ट के लिए कोविड-19 बीमा लेने एक कानूनी विशेषज्ञ से बातचीत कर रहे हैं।
तापसी की आगामी प्रोजेक्ट
तापसी पन्नू के पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी हुई है। उनकी आने वाली फिल्मों की बता करें तो वह आकर्ष खुराना की 'रश्मि रॉकेट', विलीन मैथ्यू की 'हसींन दिलरुबा', अनुराग कश्यप की 'वुमनिया', गिप्पी ग्रेवाल की ' डेयर एण्ड लवली, प्रकाश राज की 'तड़का', आकाश भाटिया की 'लूप लपेटा' और राहुल ढोलकिया की 'शाबाश मिठू' में नजर आएंगी।
Published on:
11 Jul 2020 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
