scriptAaj ka rashifal 11 October : गुरु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 11 October Friday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 11 October : गुरु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 11 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 10, 2019 / 03:57 pm

jitendra verma

Aaj ka rashifal 11 October : गुरु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 11 October : गुरु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज शुभ कर्मों से धन लाभ मिलेगा। शिक्षा की स्थिति में भी लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। नवीन व्यापारिक योजनाओं को बल मिलेगा। गुरु ग्रह के धनु राशि में आने से धर्म-कर्म में वृद्धि होगी। पूर्व में यदि कर्जा बढ़ रहा था तो उसमें रुकावट की स्थिति बनेगी। भाग्य में सुधारात्मक स्थिति बनेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज व्यापार में आलस्य से हानि हो सकती है। धार्मिक कृत्यों में खर्चा बढ़ेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से लाभ में कमी आ सकती है। धार्मिक यात्राओं में बढोत्तरी होगी। गोचर ग्रह अनुसार, बृहस्पति ग्रह आपका मृत्यु वाले भाव में आ गया है ,यह लाभ में कमी कराएगा और लाभ के लिए आपको बहुत दौड़ना पड़ेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को भाग्य से धन लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म में वृद्धि होगी। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके विवाह की बात चलेगी। पूर्व के पुण्य कर्म आज लाभ देंगे। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से विवाह योग्य जातकों के विवाह के लिए रिश्ते आते रहेंगे, व्यापारी वर्ग का लाभ का अंश बढ़ेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। किसी रोग के कारण शरीर को कष्ट हो सकता है। मन में प्रसन्नता नहीं रहेगी। अधिक खर्चे होने के कारण धन का अभाव हो सकता है। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से, यदि कोई शत्रु षड्यंत्र करता है तो उसमें कमी आएगी, परंतु रोग में खर्च की अधिकता रहेगी, व्यापार में भी कुछ वृद्धि हो सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, जीवन साथी का सान्निध्य व सहयोग विचार का आदान-प्रदान होगा। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा और भाग्य में वृद्धि हो सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज घर गृहस्थी के कार्यों में समय लगेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में स्थिति में सुधारात्मक स्थितियां बनेंगी। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी सूचनाएं मिलेंगीं और प्रसिद्धि बढ़ेगी परंतु खर्चे की अधिकता रह सकती है।वाहन और मकान में धन लगेगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों की आज शिक्षा में सुधार होगा।परिश्रम की अधिकता रहेगी। छोटे भाई बहनों के सहयोग से आप कई कार्य कर पाएंगे।गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से, विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह की बात चलेगी, भाग्य में सुधार होगा, व्यापार में लाभ का अंश बढ़ेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज थोड़ी भागदौड़ से सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ भी संभव है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से आपके लिए धन लाभ की स्थिति श्रेष्ठ हो सकती है, आपको अपनी वाणी का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देगा, उससे बहुत बार लाभ की स्थितियां बनेंगी, व्यापार में सुधार होगा, रोग में खर्च होगा और यात्राएं भी हो सकती हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए परिश्रम सफल होता हुआ दिखाई देगा। शरीर स्वस्थ रहेगा। अच्छे लोगों से मेल मिलाप और लाभ की स्थिति बनेगी। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से बढ़ते हुए कर्ज में रुकावट आएगी, उसकी गति धीमी होगी, शरीर का स्वास्थ्य अच्छा होगा, आप कुछ अच्छा सोच पाएंगे इससे स्थितियां बदलेंगीं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है, यदि आप पूर्व से लगातार परिश्रम कर रहे हैं तब मान सम्मान में वृद्धि की संभावनाएं भी बनती हैं।गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से, खर्चे बढ़ेंगे, बाहरी क्षेत्रों में आप की प्रसिद्धि बढ़ेगी, घर में कुछ शुभ काम भी होंगे, यात्राओं की अधिकता हो जाएगी, किसी के रोग में धन लगेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि बल से लाभकारी योजनाएं सफलता की ओर बढ़ती हुई दिखाई देंगीं,आज शरीर पूर्णता स्वस्थ नहीं रहेगा, गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन से, आपको लाभ की स्थितियां बार-बार मिलेंगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। खर्चे की अधिकता रहेगी, व्यापारिक गतिविधियों से यात्रा भी संभव है। आज आमदनी कम रहेगी। पिता की सलाह से काम लें लाभ में आ सकते हैं। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से नवीन व्यापार की योजनाएं शुरू हो सकती हैं, उनसे लाभ की भी स्थितियां बनती हैं।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 11 October : गुरु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो