2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोली मत मारना सरेंडर करने आया हूं, जब गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा बदमाश, जानें फिर क्या हुआ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाश पर विभिन्न थानों में काफी संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्द ही बदमाश द्वारा की गई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 18 May 2022, 11:01 AM IST

badaun.jpg

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 5 अप्रैल को गन्न व्यापारी के साथ हुई 5 लाख रुपए की लूट का एक आरोपी मंगलवार को गले में तख्ती डालकर थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। गले में पड़ी तख्ती पर लिखा था, “मुझे गोली मत मारना। मैं सरेंडर आया हूं।” थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपुर में बीती 5 अप्रैल को गल्ला व्यवसाई से दिन दहाड़े साढे पांच लाख रुपये की लूट हो गई थी।

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत और 32 घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला था आरोपी

उधर , लूट का खुलासा करते हुए थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने बीती 08 मई को मुठभेड़ में एक बदमाश कमर पुत्र रफीक को पकड़ा था। जिसने गल्ला व्यापारी से हुई लूट को कुबूल किया। कमर के साथ एक अन्य बदमाश भी था। जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। यह बदमाश फुरकान उर्फ सदुआ पुत्र जमा खां, जनपद संभल के थाना कुढफतेहगढ के गांव कन्हई नगला का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर: इस दिन से नहीं चल सकेंगे बिना मीटर वाले ऑटो, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

पुलिस के डर से सरेंडर करने आया हूं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को फुरकान उर्फ सदुआ अपने गले में तख्ती डालकर थाना फैजगंज बेहटा पहुंचा उसकी तख्ती पर लिखा था, “मैं सदुआ उर्फ फुरकान पुत्र जमा खां निवासी कन्हई नगला थाना कुढ फतेहगढ जनपद संभल का निवासी हूं। थाना फैजगंज बेहटा के गल्ला दुकानदार से हुई लूट में शामिल था। मैं पुलिस के डर से खुद ही सरेंडर हो रहा हूं। मुझसे दोबारा गलती नहीं होगी।”

आरोपी से पूछताछ जारी

वहीं सरेंडर करने आए सदुआ के पास 25 हजार रुपये भी थे। उसने पुलिस को बताया कि यह रकम लूट के रुपयों में से ही बची थी। डॉ. सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाश पर विभिन्न थानों में काफी संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्द ही बदमाश द्वारा की गई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।