2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत और 32 घायल

हादसे की सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे और पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बस में फंसे श्रद्धालुओं को गैस कटर के माध्यम से बस को काटकर बाहर निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 18 May 2022, 8:23 AM IST

accident.jpg

यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब 60 सवारियों से भरी बस गिट्टी से लदे खड़े ट्रक से जा टकरायी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई। वहीं 32 के करीब लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मृतकों को पोस्टमार्टम और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें: Road Accident: नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने साइकिलिंग ग्रुप को टक्कर मारी, आधा दर्जन राइडर घायल

देर रात हुआ था हादसा

जिले के थाना नौहझील इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 66 पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे और पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बस में फंसे श्रद्धालुओं को गैस कटर के माध्यम से बस को काटकर बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 66 पर यह हादसा मंगलवार की देर रात उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं को नोएडा की ओर लेकर जा रही बस संख्या UP-17, AT-1785 एक्सप्रेस-वे पर खड़े गिट्टी से लदे ट्रक संख्या बस RJ-05, GB-5788 में जा घुसी।

ये भी पढ़ें: प्यास लगने पर तेजाब की बोतल पी गया युवक, फिर जो हुआ जान कर दंग रह जाएंगे आप

वृंदावन ,गोवर्धन दर्शन करने आये थे श्रद्धालु

दिल्ली के शाहदरा इलाका स्थित रामनगर से करीब 60 श्रद्धालुओं का दल वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने आया था। यह लोग दिल्ली से सुबह 7 बजे चले थे। श्रद्धालु सुबह करीब 10 बजे वृंदावन पहुंचे जहां दर्शन करने के बाद गोवर्धन चले गए। वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने के बाद श्रद्धालु यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया।

यह घायल पहुंचे नौहझील के अस्पताल

बस हादसे में घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए मथुरा के नौहझील और नोएडा के अस्पतालों में भेजा गया। नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे शाहदरा दिल्ली निवासी सविता, रश्मि, अनुराधा, पूनम, सीमा सक्सेना व किशन का डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश