3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यास लगने पर तेजाब की बोतल पी गया युवक, फिर जो हुआ जान कर दंग रह जाएंगे आप

तेजाब पीने के बाद युवक के पेट में जलन होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि घर के अंदर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल पीने से उसकी हालत बिगड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 17 May 2022, 3:23 PM IST

acid.jpg

Acid Case in Aligarh: उत्तर भरत में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बार बार गला सूखना और प्यास लगना लाजिमी है। लेकिन क्या हो जब धोखे से कोई पानी की जगह एसिड पी ले? सोच कर ही रूह कांप उठती है। लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है जनपद अलीगढ़ में, जब यहां एक 18 वर्षीय युवक ने तेज प्यास लगने पर घर के अंदर टॉयलेट की सफाई करने के लिए रखा तेजाब कोल्ड ड्रिंक की बोतल समझकर पी लिया। तेजाब पीते ही युवक की हालत बिगड़ने लगी। जिसपर परिजनों तुरंत पीड़ित युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां युवक की हालत नाजुक होने के चलते डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में फिर बिछा अवैध लोन ऐप का जाल, युवक को रेपिस्ट बता किया ब्लैकमेल, युवती की न्यूड फोटो वायरल की

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा था तेजाब

मामला अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव नहरौला का है। यहां का निवासी शमशाद अपने घर में बने टॉयलेट की सफाई करने के लिए कुछ दिन पहले कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब खरीदकर लेकर आया था। शमशाद ने तेजाब की बोतल को घर के अंदर रख दिया था। लेकिन शमशाद के 18 वर्षीय बेटे शौकीन ने प्यास लगने पर टॉयलेट की सफाई करने के लिए रखी तेजाब की बोतल को कोल्ड ड्रिंक समझ कर पी लिया। तेजाब पीने के बाद देखते ही देखते उसके पेट में जलन होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। शौकीन की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि घर के अंदर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल पीने से उसकी हालत बिगड़ी है।

ये भी पढ़ें: Shivling In Gyanvapi: असदुद्दीन ओवैसी का अजीबोगरीब दावा, ज्ञानवापी में शिवलिंग नहीं, फव्वारा मिला

युवक की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर

उधर, बेटे के गलती से तेजाब पी लेने की बात पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन फानन में युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को नाजुक देखते हुए 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है।