2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतमबुद्ध नगर: इस दिन से नहीं चल सकेंगे बिना मीटर वाले ऑटो, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

नए नियम के तहत 21 मई से उन ऑटो का सड़कों पर संचालन नहीं हो सकेगा जिनमें मीटर नहीं लगा है। अगर कोई भी ऑटो बिना मीटर के चलेगा तो उसपर पर कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 18 May 2022, 10:02 AM IST

auto.jpg

गौतम बुद्ध नगर में परिवहन विभाग ने एक नए अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके अनुसार, अब से सड़कों पर फिट ऑटो ही दौड़ सकेंगे। यदि कोई अनफिट ऑटो संचालित होते हुए पाया गया तो उसे तुरंत सीज कर दिया जाएगा। जिससे वह सड़कों पर नहीं दौड़ सकेगा। दरअसल जिला अधिकारी सुहास एलवाई की तरफ से जिले में परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त और अच्छा बनाने, ऑटो चालकों की मनमाने किराये वसूलने पर रोक लगाने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत और 32 घायल

4000 ऑटो का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं

इस नए नियम के तहत उन ऑटो का सड़कों पर संचालन भी नहीं हो सकेगा जिनमें मीटर नहीं लगा है। परिवहन विभाग इन नियमों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। अब 21 मई से अगर कोई भी ऑटो बिना मीटर के चलेगा तो उसपर पर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में फिलहाल 17,684 ऑटो चल रहे हैं, जिनमें 4000 ऑटो ऐसे हैं जिनका फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है। ऐसे में ऑटो चालकों को कई बार पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद फिटनेस नहीं कराई गई है, जल्द ही अब परिवहन विभाग इनके खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर में गुलनाज से विराट बना युवक, बोला- पूर्वज हिंदू थे इसलिए अपनाया सनातन धर्म

20 मई तक पूरी हो जाएगी तैयारी

जिलाधिकारी के आदेश के बारे में जानकारी देते हुए एआरटीओ के एके पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग जिला प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह से पालन करेगा। उन्होंने आगे बताया जिले में ऑटो के फिटनेस टेस्ट को जरूरी किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने ऑटो में मीटर लगवाने को भी अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए ऑटो एसोसिएशन ने एक हफ्ते का वक्त मांगा था और यह समय शुक्रवार यानी 20 मई तक पूरा हो रहा है। जिसके बाद अब 21 मई से जिले में अगर कोई भी ऑटो चालक बिना मीटर के ऑटो ले कर चलाता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।