2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर में गुलनाज से विराट बना युवक, बोला- पूर्वज हिंदू थे इसलिए अपनाया सनातन धर्म

आठवीं पास विराट शहर में ही प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि उसके परिवार में मां, बहन और भाई हैं। वह अकेले ही स्वेच्छा से हिंदू धर्म में आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 18 May 2022, 9:24 AM IST

gulnaz.jpg

यूपी के शाहजहांपुर में मंगलवार को एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू धर्म अपना लिया। उसने अपना नाम गुलनाज से बदलकर विराट रख लिया। युवक ने बताया कि उसके पूर्वजों ने हिंदू से मुस्लिम धर्म को अपनाया था। इसलिए उसने अपने पूर्वजों की गलती सुधारने का बेड़ा उठाया है। इसलिए उसने अब सनातन धर्म को अपना लिया है।

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत और 32 घायल

युवक ने शिवलिंग के सामने माथा टेका

युवक ने बताया कि अभी तक उसका नाम गुलनाज था, लेकिन सनातनी बनने के बाद उसका नाम अब विराट है। वह मिश्रीपुर गांव का रहने वाला है। उसने खिरनीबाग के मंदिर में धर्म परिवर्तन किया। युवक ने आगे बताया कि उसने घर वापसी की है। मंदिर में गुलनाज से विराट बने युवक को सबसे पहले गंगा जल से स्नान कराया गया। श्रीराम का फटका, माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद खिरनी बाग में सीताराम मंदिर में आचार्य पंडित विनीत शुक्ला ने विधिवत पूजन कराया। इसके बाद युवक ने मंदिर में शिवलिंग के सामने माथा टेका।

ये भी पढ़ें: UP Weather Today: खुशनुमा होने वाला है यूपी का मौसम, बादलों के बीच रिमझिम फुहार की संभावना

स्वेच्छा से हिंदू धर्म को अपनाया

बता दें, आठवीं पास विराट शहर में ही प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि उसके परिवार में मां, बहन और भाई हैं। वह अकेले ही स्वेच्छा से हिंदू धर्म में आया है। उसकी मां, बहन, भाई अभी भी मुस्लिम धर्म में हैं। वह अपने घर में मां, बहन और भाई के साथ रहेगा। बचपन से उसकी आस्था हिंदू धर्म में थी, जिसके चलते उसने यह फैसला लिया है। उसने आगे कहा कि घर वापसी कर काफी अच्छा लग रहा है। राष्ट्रीय गौ-रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पदम नाभ महाराज ने कहा कि बदलते हुए भारत की यह तस्वीर है, जो लोग मजबूरन दूसरे समुदायों में पड़े हुए थे। वह पुन: घर वापसी से पूर्वजों की गलतियों को सुधारने का काम कर रहे हैं। वहीं राजेश अवस्थी ने कहा कि सनातन धर्म से पूर्व न तो कोई धर्म था ना कोई है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश