14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shahjahanpur News: ‘अब ज्यादा दिन सरकार नहीं रहने वाली’ भाजपा नेता को पंचायत सचिव की धमकी, बोले- जहां मिलोगे गोली मार देंगे

Shahjahanpur Panchayat Secretary News: शाहजहांपुर के निगोही में मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल को लेकर विवाद हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सचिव पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
2 min read
Google source verification
Shahjahanpur Panchayat Secretary

भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी, प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- chatgtp)

Shahjahanpur Panchayat Secretary News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ग्राम पंचायत सचिव पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामला निगोही थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल को लेकर हुई। भाजपा नेता ने पंचायत सचिव से प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी मांगी थी। आरोप है कि इस पर सचिव भड़क गए और फोन पर धमकी देने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल को लेकर किया था फोन

गांव गुरगवां निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को परसरा परसरी गांव के विजय सिंह उनके पास आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रेमपाल सिंह के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन प्रमाण पत्र की फाइल ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह के पास लंबित है। विजय सिंह की बात सुनने के बाद श्याम नारायण मिश्रा ने पंचायत सचिव को फोन किया और प्रमाण पत्र की फाइल के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि सवाल पूछते ही सचिव नाराज हो गए और फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

'जहां मिलोगे, वहीं गोली मार देंगे'

शिकायत के अनुसार, श्याम नारायण मिश्रा ने जब गाली देने से मना किया तो पंचायत सचिव और ज्यादा भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सचिव ने कहा कि 'योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे'। इसके साथ ही कथित तौर पर यह भी कहा कि अब ज्यादा समय तक उनकी सरकार नहीं रहने वाली और जहां मिलेंगे, वहीं गोली मार दी जाएगी। धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता ने मामले की जानकारी निगोही ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी को दी।

ब्लॉक प्रमुख ने भी सचिव पर लगाए आरोप

मामले में ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने भी पंचायत सचिव के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सचिव को दबंग और भ्रष्ट अधिकारी बताया है। हालांकि, ये आरोप शिकायत और स्थानीय जनप्रतिनिधि के बयान पर आधारित हैं। पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की शिकायत के आधार पर पंचायत सचिव अवनीश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फोन पर हुई बातचीत और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी और अन्य आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग