14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘योगी बाबा भी बचाने नहीं आएंगे’, धमकी देने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी पर एक्शन, जानें पूरा मामला

Shahjahanpur News:शाहजहांपुर जिले में मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने पर पंचायत सचिव ने बीजेपी नेता को फोन पर गाली-गलौज की और कहा कि 'गोली मार दूंगा, योगी बाबा भी नहीं बचा पाएंगे'। निगोही थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...
2 min read
Google source verification
Panchayat Secretary Avaneesh Singh FIR

धमकी देने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी पर एक्शन (photo- chatgtp)

Panchayat Secretary Avaneesh Singh FIR: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पंचायत सचिव की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी की जानकारी मांगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को फोन पर गाली-गलौज के साथ गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली। आरोप है कि उन्होंने कहा, ‘गोली मारकर हत्या कर दूंगा, योगी बाबा भी बचाने नहीं आएंगे।’ इस मामले में निगोही थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर विवाद

पूरा मामला निगोही थाना क्षेत्र का है। 12 सितंबर को परसरा-परसरी गांव निवासी विजय सिंह भाजपा नेता श्यामनारायण मिश्रा (गुरगवां निवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष) के पास पहुंचे। उन्होंने अपने पिता प्रेमपाल सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही देरी की शिकायत की। विजय सिंह के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं, लेकिन प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत सिकटोरा के ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश सिंह के पास लंबित था। इस पर श्यामनारायण मिश्रा ने फोन पर अवनीश सिंह से कारण पूछा।

फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

आरोप है कि बात होते ही अवनीश सिंह आगबबूला हो गए। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मां-बहन की गालियां दीं। विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी, ‘गोली मारकर हत्या कर दूंगा। योगी बाबा भी तुम्हें बचाने नहीं आएंगे। अब ज्यादा दिन तुम्हारी सरकार रहने वाली नहीं है। जहां मिलोगे, वहीं गोली मार देंगे।’ भाजपा नेता ने इस धमकी को गंभीरता से लिया और मामले को आगे बढ़ाया।

थाने में गहमागहमी और मुकदमा दर्ज

घटना के बाद श्यामनारायण मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी और निगोही ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह को जानकारी दी। रविवार को उन्होंने निगोही थाने में तहरीर दी। थाने में काफी लोग जुटे, कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। सदर सीओ शुभम वर्मा मौके पर मौजूद रहे। बातचीत के बावजूद समझौता न होने पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच जारी

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस घटना से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी कर्मचारी की इस तरह की भाषा और धमकी स्वीकार्य नहीं।

भाजपा नेता श्यामनारायण मिश्रा ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को लेकर पूछताछ करना उनका अधिकार है। इस धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले में सतर्कता बरत रही है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग