
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
Murder Of Two Sadhus In Shahjahanpur: शाहजहांपुर में हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें दो साधुओं की जलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके पहले उन्हें लाठी डंडों से पीटा गया और फिर लकड़ी के तख्त में बांधकर उन्हें जला दिया गया। देर रात की घटना की जानकारी लोगों को सुबह होगी। धुआं देखकर मौके पर पहुंचे लोगों को दोनों के कंकाल मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस पर तैनात कर दिया गया है। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें दो साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों में 60 वर्षीय बाबा गोपाल दास और 56 वर्षीय बाबा बिहारी दास शामिल हैं। दोनों ही साधु बीते कई सालों से मंदिर में रहकर पूजा पाठ और सेवा करते थे। बताया जाता है कि बाबा बिहारी दास दिव्यांग थे।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले बाबा गोपाल दास और बिहारी दास को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद उन्हें अलग-अलग लकड़ी के तख्त में बांध दिया। मंदिर परिसर से रखी सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर उनके ऊपर डाल दिया। बाद में आग लगा दी। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो जलते हुए अवशेष मिले। जिसे देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। दोनों के शव जलकर पूरी तरह कंकाल बन चुका था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में दोहरे हत्याकांड का करण मंदिर की जमीन का विवाद बताया जा रहा है। यह मंदिर सुमित सिंह के परिवार की जमीन पर बना हुआ है। जिस पर सुमित कब्जा करना चाहता था। दोनों साधु इसका विरोध कर रहे थे। इसी रंजिश में हत्या की आशंका है।
पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुमित सिंह को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खुदागंज पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी कि जिंदा जलाया गया या हत्या के बाद शव को जलाया गया है।
Updated on:
01 Oct 2026 11:03 am
Published on:
01 Oct 2026 10:47 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
