2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Today: खुशनुमा होने वाला है यूपी का मौसम, बादलों के बीच रिमझिम फुहार की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से यूपी में गर्मी में जरा गिरावट आई है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वेस्ट यूपी में पूर्वी-पश्चिमी हवाएं एक्टिव हैं, जिस वजह से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 18 May 2022, 8:53 AM IST

weather_1620721426.jpeg

देश में मौसम का मिजाज इन दिनों नर्म-गर्म है। वहीं एनसीआर समेत नोएडा और गाजियाबाद में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब कुछ राहत के आसार नजर आने वाले हैं। दरअसल नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के मौसम का मिजाज बदला है। IMD के मुताबिक, आज आंधी चलने के साथ हल्‍की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। यहां आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही बुधवार सुबह के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक दर्ज है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत और 32 घायल

इन जगहों पर भी धूल भरी आंधी के आसार

इतना ही नहीं, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज जैसे शहरों के तापमान में भी हल्के उतार-चढ़ाव महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से यूपी में गर्मी में जरा गिरावट आई है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वेस्ट यूपी में पूर्वी-पश्चिमी हवाएं एक्टिव हैं, जिस वजह से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। ये हवाएं 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: प्यास लगने पर तेजाब की बोतल पी गया युवक, फिर जो हुआ जान कर दंग रह जाएंगे आप

बीते 24 घंटे में यह रहा मौसम का हाल

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, पूर्वी बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जबकि उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर देखी गई।