बनाना ट्री होटल साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट-4 में स्थित है। मंगलवार को यहां आग लगने की खबर सामने आने के बाद दमकल विभाग ने कार्रवाई शुरू की। हालांकि, आग किस जगह से शुरू हुई और इसकी वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। अभी किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को आग की वजह मानने का आधार सामने नहीं आया है।