बुलंदशहर के डिबाई तहसील स्थित दानपुर जनता इंटर कॉलेज में कोरोना के संदिग्धों को रखा गया है। रविवार शाम को यहां रुके 16 संदिग्ध खिड़की तोड़कर फरार हो गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने 16 में से 14 लोगों को पकड़ कर वापस सेंटर पर भेज दिया। दो लोग अब भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आसपास के गांवों के थे। भागकर ये अपने घर पहुंच गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन इनके घर पहुंच गई, जहां से इनको पकड़ा गया।